नौडीहा थाना पुलिस ने किया अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त
संवाद सूत्र नौडीहा (पलामू) पलामू जिले के नौडीहा प्रखंड क्षेत्र बिशुनपुर पंचायत क्षेत्र में संचा
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:47 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, नौडीहा (पलामू): पलामू जिले के नौडीहा प्रखंड क्षेत्र बिशुनपुर पंचायत क्षेत्र में संचालित अवैध शराब भट्ठी को नौडीहा थाना पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। इसका नेतृत्व थाना प्रभारी मो. कुद्दूस अंसारी ने किया। पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से विशेष छापेमारी अभियान चलाकर भट्ठी ध्वस्त किया इस दौरान पुलिस बल ने ड्राम में रखा 25 किलो महुआ का जरवा व भट्टी व शराब बनाने वाला सभी सामान को नष्ट किया। 15 लीटर शराब भट्टी से जब्त कर बहा दिया। थाना प्रभारी मो. कुद्दूस अंसारी ने चेतावनी दी की अवैध शराब झारखंड व बिहार सीमा से सटे सुदूरवर्ती गांव में बनाने वालों कई पर प्राथमिकी दर्ज की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें