सील होंगी शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वाली दुकानें
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) उपायुक्त शशि रंजन ने जिले में शारीरिक दूरी का पालन नह
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू): उपायुक्त शशि रंजन ने
जिले में शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वाली दुकानों को सील करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से प्रखंड के अधिकारियों से मुखातिब थे। कहा कि प्रशासनिक स्तर कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव को लेकर जिले में जन-जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। इसे लेकर विशेष कार्य योजना तैयार कर ली गई है। अभियान के तहत जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय व पंचायत भवन में जागरूकता संबंधित होर्डिंग लगाए जाएंगे। कहा कि सभी पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर इस अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे। डीसी ने कहा कि कोरोना का संकट अभी बना हुआ है इसे लेकर सतर्कता जरूरी है। बगैर मास्क लगाए घरों से निकलनेवाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि दुर्गा पूजा आपदा काल में हो रहा है। इसे लेकर सरकारी दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। सभी विसर्जन स्थल पर रौशनी की व्यवस्था की जा रही है। विसर्जन जुलूस नहीं निकाली जाए। मौके उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, सिविल सर्जन डा. जान एफ केनेडी, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।