Move to Jagran APP

बूथ डे पर ही पल्स पोलियो का हासिल करें 80 फीसद लक्ष्य : सुखराम

मेदिनीनगर : सामूहिक सहयोग से ही पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इसे सफल बनाने में सहिया की अहम भूमिका होगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 11:58 PM (IST)
बूथ डे पर ही पल्स पोलियो का हासिल करें 80 फीसद लक्ष्य : सुखराम
बूथ डे पर ही पल्स पोलियो का हासिल करें 80 फीसद लक्ष्य : सुखराम

मेदिनीनगर : सामूहिक सहयोग से ही पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इसे सफल बनाने में सहिया की अहम भूमिका होगी। टीम भावना का परिचय देते हुए सहिया अभियान की सफलता में जुट जाएं।

loksabha election banner

उक्त बातें शहरी डीपीएम सुखराम बाबू ने कहीं। वे शुक्रवार को स्थानीय स्टेशन रोड स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान को लेकर साहिया के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पलामू में तीन फरवरी से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। तीन फरवरी को बूथ डे मनेगा। इसी तरह चार और पांच फरवरी को डोर-टू-डोर जाकर छूटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो का दो बूंद दवा दी जानी है। उन्होंने मौजूद साहिया से अपील की है कि वे बूथ पर ही निर्धारित लक्ष्य का 80 प्रतिशत हासिल कर लें। चार व पांच फरवरी को शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में कुल 92 बूथ है। अगर ईमानदारी पूर्वक टीम भावना के साथ काम हो तो बूथ डे पर ही 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो सकेगा। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे पल्स पोलियो अभियान की सफलता के सहभागी बनें। तमाम बच्चों को जरूर पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाएं। मौके पर सुजीत कुमार, चंदन कुमार के अलावा बड़ी संख्या में शहरी क्षेत्र की एएनएम व साहिया मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.