अनाज नहीं मिलने पर लाभुकों ने किया प्रदर्शन
नावाबाजार : प्रखंड क्षेत्र के सोहदाग पंचायत स्थित राजदिरिया मल्लाह टोली के डीलर राजदेव यादव के द्वारा दिसंबर माह के अनाज लाभुकों के बीच नहीं वितरण किया गया। जिसमें मल्हाह टोली के लाभुक बुधवार को सुबह गोलबंद हुए ग्रामीणों का कहना था कि अंगूठा लगाने के बावजूद भी दिसंबर माह का आवंटन लाभुकों को नहीं दिया गया है लाभुको का कहना है कि अनाज वितरण से पहले अंगूठा लगा दिया जाता है जिससे 12 महीने में कई माह का राशन गायब हो जाता है ।
नावाबाजार : नावाबाजार प्रखंड क्षेत्र के सोहदाग पंचायत स्थित राजदिरिया मल्लाह टोली के डीलर राजदेव यादव ने दिसंबर माह का अनाज दर्जनों लाभुकों के बीच वितरण नहीं किया है। इससे मल्हाह टोली के प्रभावित लाभुक बुधवार की सुबह गोलबंद हो गए। इन सब ने प्रदर्शन किया। कहा कि अंगूठा लगाने के बावजूद भी दिसंबर माह का आवंटन लाभुकों को नहीं दिया गया है। लाभुकों का कहना है कि अनाज वितरण से पहले अंगूठा लगा दिया जाता है। इससे 12 महीने में कई माह का राशन गायब हो जाता है। लाभुकों को पता नहीं चल पाता हैं कि सरकार का निर्देशानुसार प्रत्येक महीने की 5 तारीख से 25 तारीख तक अनाज वितरण करने का प्रावधान है। बावजूद भी डीलर पहले अंगूठा लगाते हैं और बाद में राशन देने की बात कही जाती है। इस शिकायत को लेकर बीडीओ नावाबाजार, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी नावाबाजार, सदर एसडीओ, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी व पलामू के उपायुक्त के नाम से पत्राचार किया गया है। लाभुकों की मांग है कि प्रत्येक महीने की 5 तारीख से 25 तारीख तक अनाज वितरण कर दिया जाए। इससे गरीबों का भला होगा। ऐसा नहीं किया गया तो हम सभी ग्रामीण गोलबंद होकर आंदोलन करेंगे। मौके पर निर्मल यादव, जितेंद्र चौधरी, जगनारायण चौधरी, ननकू चौधरी, राजेंद्र पासवान, प्रसाद पासवान, तेतरी देवी, राधा देवी, संजू पासवान, सुंदर पासवान, र¨वद्र पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। बॉक्स. दिसंबर माह का अनाज 80 प्रतिशत लाभुकों को दे दिया गया है। 20 प्रतिशत लाभुक बाहर जाने के कारण अनाज का उठाव नहीं कर पाए हैं। इनका राशन दो दिनों के अंदर वितरित कर दिया जाएगा।
- राजदेव यादव, जनवितरण प्रणाली दुकानदार, राजदिरिया, मलाह टोली।