विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में शादी के कुछ हफ्ते बाद महिला की मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:32 AM (IST)

मेदिनीनगर के नई मोहल्ला में एक नवविवाहिता रश्मि कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

नवविवाहिता रश्मि कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

नवविवाहिता रश्मि कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

HighLights

  1. मेदिनीनगर में नवविवाहिता रश्मि कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

  2. जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत, पति विशाल कुमार फरार।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। शहर थाना क्षेत्र के नई मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से रश्मि कुमारी की मौत हो गई। रश्मि की शादी पांच अगस्त को नई मोहल्ला निवासी विशाल कुमार के साथ हुई थी।

घटना के बाद से उसका पति विशाल कुमार फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पांकी निवासी रश्मि कुमारी ने पांच अगस्त को विशाल कुमार से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपने पति के साथ नई मोहल्ला स्थित ससुराल में रह रही थी।

शनिवार की शाम उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पदाधिकारी व जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव का इंक्वेस्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायके पक्ष के लोगों ने रश्मि की मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- जहरीली शराब से मौतों का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, स्वतंत्र जांच की मांग; कलेक्टर-एसपी को हटाने की गुहार

यह भी पढ़ें- जलस्तर घटा या बढ़ा प्रदूषण... मानसून में फिर जहरीली हुई यमुना, कालिंदी कुंज में दिखने लगा जानलेवा झाग

यह भी पढ़ें- जौनपुर में दो वर्षीय बेटे को जहर खिलाने के बाद मां ने खुद भी खा ल‍िया, दोनों की हुई मौत