विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में दो वर्षीय बेटे को जहर खिलाने के बाद मां ने खुद भी खा ल‍िया, दोनों की हुई मौत

By sarvesh1 mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 18 Sep 2026 12:55 PM (IST)

जौनपुर के रजमलपुर गांव में एक मां ने अपने दो वर्षीय बेटे को जहर देने के बाद खुद भी खा ...और पढ़ें

जौनपुर में सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर मां ने बेटे संग दी जान।

जौनपुर में सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर मां ने बेटे संग दी जान।

HighLights

  1. जौनपुर में मां ने दो वर्षीय बेटे को जहर खिलाकर खुद भी खाया।

  2. सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया यह खौफनाक कदम।

  3. उपचार के दौरान मां और बेटे दोनों की दुखद मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में गुरुवार की रात रवि कुमार की 28 वर्षीय पत्नी शीला देवी ने अपने दो वर्षीय पुत्र को विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। आरोप है कि शीला ने सास-ससुर की प्रताड़ना से आजिज आकर दिल दहला देने वाला कदम उठा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शीला देवी ने देर रात पहले पुत्र को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। उसकी सांसें थम जाने के बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। पता चलने पर स्वजन के घबरा उठे। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए। डाक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

वहां न ले जाकर शीला देवी को शहर में अहियापुर मोड़ स्थित डा. वीएस उपाध्याय के आशादीप हास्पिटल ले गए। डा. वीएस उपाध्याय के जवाब दे देने पर जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाने को कहा। तब फिर मड़ियाहूं ले जाकर एक प्राइवेट डाक्टर के यहां भर्ती कराए।

वहां उपचार के कुछ ही देर बाद शीला देवी ने भी दम तोड़ दिया। पता चलने पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे का शव कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मायके वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पर‍िजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।