विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब के लिए पत्नी से मांगे 100 रुपये, ना मिलने पर पलामू के युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान हुई मौत

By SACHIDANANDEdited By: Mansi Kumari
Published: Sat, 04 Jul 2026 10:57 AM (IST)

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में नंदू यादव ने शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिलने पर फांसी लगा ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शराब के लिए पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई।

शराब के लिए पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई।

HighLights

  1. शराब के लिए पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई।

  2. 100 रुपये न मिलने पर नंदू यादव ने गुस्से में फांसी लगाई।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही नावाडीह गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां महज छोटी-सी विवाद पर नंदू यादव (25 वर्ष) ने फांसी लगा ली।

गंभीर हालत में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसका पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। स्वजनों के अनुसार, नंदू यादव लंबे समय से शराब का आदी था।

शुक्रवार की शाम उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए 100 रुपये मांगे, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद के बाद गुस्से में आकर नंदू ने घर में फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।