शराब नहीं, अब महुआ से बनेगा जेम, बिस्कुट और केक! जानें पलामू की इस ताकत को क्यों भूल गई सरकार
पलामू में महुआ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है, जो हजारों परिवारों को आजीविका प्रदान करता है। प्रसंस्करण इकाइयों और सरकारी ...और पढ़ें

पलामू में महुआ का फल बीनते लोग।
HighLights
महुआ पलामू की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है।
प्रसंस्करण इकाइयों के अभाव में क्षमता का दोहन नहीं।
सरकारी नीति से महुआ दिलाएगा नई औद्योगिक पहचान।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार
मार्च-अप्रैल: उम्मीदों का मौसम
संभावनाएं अपार, पर संसाधनों का अभाव
- बिचौलियों का बोलबाला: उद्योग न होने से किसान कच्चे महुआ को सस्ते दामों पर बेचने को मजबूर हैं। इसका असली मुनाफा बिचौलिए और बाहरी व्यापारी कमाते हैं।
- पलायन की समस्या: यदि स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण इकाइयां लगें, तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन पर प्रभावी रोक लग सकेगी।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार: महुआ से बनी जैम, जेली, कुकीज और हर्बल दवाओं की मांग वैश्विक बाजार में है, लेकिन ब्रांडिंग और सरकारी नीति के अभाव में पलामू इससे वंचित है।
घटते पेड़ और संरक्षण की चुनौती
जानें महुआ से क्या-क्या बन सकता है?
महुआ केवल पारंपरिक पेय तक सीमित नहीं है। इससे निम्नलिखित उत्पाद बनाए जा सकते हैं:
- खाद्य: आटा, पाउडर, जैम, जेली, शरबत, लड्डू, केक और कुकीज।
- कॉस्मेटिक: बीज का तेल, साबुन, क्रीम, लोशन और बालों का तेल।
- औषधीय: आयुर्वेदिक टॉनिक, खांसी की दवा और त्वचा रोग की क्रीम।
- औद्योगिक: बायोडीजल, पशु आहार, जैविक खाद और प्राकृतिक रंग।
नई औद्योगिक पहचान भी दिलाएगा महुआ
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकार महुआ संरक्षण और प्रसंस्करण के लिए ठोस नीति बनाए, तो पलामू की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल सकती है। यह न केवल गरीबी मिटाने का साधन बनेगा, बल्कि पलामू को एक नई औद्योगिक पहचान भी दिलाएगा।