विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, खेत की जुताई करने गए बैंककर्मी पर कुदाल से हमला

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:05 AM (IST)

पलामू के जमुने गांव में जमीन विवाद को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के एक कर्मी बारिश विश्वकर्मा पर धारदार कुदाल ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. जमुने गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट।

  2. एसबीआई कर्मी बारिश विश्वकर्मा पर धारदार कुदाल से हमला।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। सदर थाना क्षेत्र के जमुने गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक कर्मी पर धारदार कुदाल से हमला कर दिया गया। इस घटना में 22 वर्षीय बारिश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बारिश जमुने गांव निवासी जोगेंद्र विश्वकर्मा का पुत्र है।

घायल बारिश विश्वकर्मा के अनुसार, रविवार की सुबह वह अपने खेत की जुताई करने गया था। इसी दौरान गांव का विनय प्रजापति वहां पहुंचा और संबंधित जमीन पर अपना हक जताने लगा।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विनय प्रजापति ने धारदार कुदाल से बारिश पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्वजन घायल बारिश को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के बाद गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें- पलामू में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

यह भी पढ़ें- पलामू में गहनों के लिए महिला की हत्या! पूजा पंडाल से लौटते समय बनाया निशाना; 72 घंटे में चार गिरफ्तार