विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में जमीन विवाद बना खूनी खेल, गोलीबारी में एक की मौत; 4 घायल

Published: Sat, 23 May 2026 01:30 PM (IST)

पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान गोलीबारी भी हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया।

वहां उपचार के दौरान सिकंदर चौधरी (30) की मौत हो गई। घायलों में यशवंत कुमार (16), मधु चौधरी (74), संजय चौधरी और सकेंद्र चौधरी शामिल हैं, जिनका इलाज एमएमसीएच में चल रहा है।

palamu Crime news

मृतक के स्वजनों ने आरोप लगाया है कि मंटू सिंह नामक व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के कारणों और गोलीबारी की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पलामू के हरिहरगंज में अज्ञात युवक का शव मिला, सिर-चेहरे पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका