विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू के हरिहरगंज में अज्ञात युवक का शव मिला, सिर-चेहरे पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका

Published: Sat, 23 May 2026 10:44 AM (IST)

हरिहरगंज के वैद्य बिगहा में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सिर और चेहरे पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, हरिहरगंज (पलामू)। हरिहरगंज शहरी क्षेत्र अंतर्गत वैद्य बिगहा मुहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

स्थानीय लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरिहरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में नाबालिग ने अस्पताल के बाथरूम में नवजात को दिया जन्म, बच्ची को छोड़कर भागने की कोशिश

यह भी पढ़ें- बेहोश होने से पहले भी शौचालय गया था लव भाटिया, रांची पुलिस खंगाल रही हर CCTV फुटेज