पलामू में गैस एजेंसी चोरी का 48 घंटे में खुलासा, 2.43 लाख रुपये के साथ आरोपित गिरफ्तार
हैदरनगर पुलिस ने भाई बिगहा स्थित भारत गैस एजेंसी में हुई चोरी का 48 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया ...और पढ़ें

हैदरनगर भारत गैस एजेंसी चोरी का 48 घंटे में पर्दाफाश। जागरण
HighLights
हैदरनगर भारत गैस एजेंसी चोरी का 48 घंटे में उद्भेदन।
पुलिस ने शमीम खान को गिरफ्तार कर लाखों रुपये बरामद किए।
संवाद सूत्र, हैदरनगर (पलामू)। पलामू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद दिव्यांश शुक्ला (भापुसे) के नेतृत्व में हैदरनगर थाना पुलिस ने भाई बिगहा स्थित भारत गैस एजेंसी में हुई चोरी का 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया।
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी अभियुक्त शमीम खान (41), पिता यासीन खान, निवासी भाई बिगहा ब्लॉक रोड, हैदरनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के 2,43,250 रुपये बरामद किए गए हैं।
एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि छह सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने गैस एजेंसी से करीब 2.59 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। एजेंसी के प्रोपराइटर की लिखित शिकायत पर हैदरनगर थाना कांड संख्या 67/2026, दिनांक 08.09.2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने शमीम खान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर के पास बालू में छिपाकर रखे गए 2,43,250 रुपये बरामद किए गए। छापामारी दल में थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर, पुअनि राजू मांझी, सअनि बशिष्ठ ठाकुर, कुशेश्वर सिंह समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।
यह भी पढ़ें- पलामू में JPSC-CGL पेपर लीक की सीबीआई जांच को लेकर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस और नेताओं में हुई नोकझोंक
यह भी पढ़ें- पलामू में 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; मायकेवालों ने जताई हत्या की आशंका
यह भी पढ़ें- झारखंड: पलामू के जंगल में बम विस्फोट से ग्रामीण का हाथ जख्मी, नक्सली कनेक्शन की आशंका
यह भी पढ़ें- दिल्ली में हादसा: सिलिंडर फटने से जीजा-साले की मौत, पलामू शव पहुंचते ही मचा कोहराम
