युवा स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलें
लीड--------------- जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद विभिन्न संगठनों ने किया याद मना युवा दि
लीड---------------
जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद, विभिन्न संगठनों ने किया याद, मना युवा दिवस
फोटो 12 डालपी 16
कैप्शन: शाहपुर स्थित विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते कायस्थ महासभा के लोग
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : जिले के विभिन्न संगठनों ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। महासभा के सभी पदाधिकारी शाहपुर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वामी जी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल किशोर ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कायस्थ जाति के प्रेरणा स्त्रोत विश्व गुरु विवेकानंद जी रहे हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष स्नेह रंजन श्रीवास्तव, महासचिव लाल बहादुर सिन्हा, संगठन मंत्री संजय शरण, युवा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा उर्फ राजेश, सचिव शशांक सुमन, कोषाध्यक्ष अमर सहाय, अनुभव कुमार, अंजनी कुमार, अजय श्रीवास्तव, शरद शरण, मंटू, रवि कुमार सिन्हा, अरुणजय नारायण सिन्हा, अविनाश वर्मा, सुबोध प्रसाद सिन्हा, मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, कपिल देव नारायण सिन्हा समेत कई लोग शामिल हुए।
बाक्स:पलामू इंटक ने मनाई विवेकानंद की जयंती मेदिनीनगर: पलामू जिला इंटक व युवा इंटक ने संयुक्त रूप से बुधवार को शाहपुर चौक स्थित विश्व गुरु विवेकानंद जी की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाई । कार्यक्रम का आयोजन पलामू जिला युवा इंटक अध्यक्ष शशांक सुमन के द्वारा किया गया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड प्रदेश इंटक के संयुक्त महामंत्री व प्रभारी मिथिलेश सिंह व विशिष्ट अतिथि के रुप में पलामू जिला युवा इंटक प्रभारी व प्रदेश महासचिव अमित कुमार पांडे व पलामू जिला इंटक अध्यक्ष मुकेश सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर मिथिलेश सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद मानते थे कि वास्तविक शिक्षा वही है जो अनुकरण की जगह अन्वेषण करना सिखाए। इसका उद्देश्य आत्मविश्वास, आत्म त्याग, आत्म नियंत्रण, आत्मनिर्भरता, आत्मज्ञान,जैसे सद्गुणों का विकास और देशभक्ति का भाव जागृत करना होना चाहिए। वे सांप्रदायिकता व कट्टरता को राक्षस मानते थे। मौके पर मुख्य रूप से चैनपुर प्रखंड युवा इंटक अध्यक्ष प्रेमचंद ठाकुर, प्रवीण गुप्ता, रवि मिश्रा, मणिकांत सिंह, विकास शर्मा, संतोष यादव, राजू खान, अंजनी दुबे, अभिषेक पाठक उर्फ बंटी, देव मुनि कुमार, मुस्कुरुल आलम, आशिक अंसारी, भरत राम, इजाज अहमद, इरफान खान उपस्थित थे।