शहर में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें
संचालित चार जलापूर्ति योजनाओं की नगर आयुक्त ने की समीक्षा पीएचइडी को दिया गंभीरता से काम कर
संचालित चार जलापूर्ति योजनाओं की नगर आयुक्त ने की समीक्षा
पीएचइडी को दिया गंभीरता से काम करने का निर्देश, जब्त करें अवैध मोटर फोटो : 08 डालपी 13
कैप्शन : मेदिनीनगर के नगर निगम में पेयजल समस्या को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करती बायें नगर आयुक्त समीरा एस। संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : नगर निगम क्षेत्र नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराएं। जलापूर्ति में आने वाली बाधाओं को तत्परता को दूर करें। उक्त आशय का निर्देश नगर निगम की नगर आयुक्त समीरा एस ने दी। वे बुधवार को नगर निगम कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में बोल रही थीं। समीरा एस ने निगम अंतर्गत चार शहरी जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की। इसमें पीएचडी के पदाधिकारी समेत संबंधित क्षेत्र के वार्ड पार्षदों ने भी भाग लिया। नगर निगम अंतर्गत चार जलापूर्ति योजना है। इसमें बेलवाटीका, सूदना, चैनपुर और बारालोटा शामिल है। बारालोटा जलापूर्ति योजना की समीक्षा में पाया गया कि मरम्मती कार्य करना है। पीएचइडी के सहायक कार्यपालक अभियंता हरेराम सिंह ने बताया कि मैकेनिकल कार्य पूरा हो गया है। सिविल कार्य बाकी है। कुएं और चेंबर की सफाई कार्य और लिकेज पाइप को ठीक करना है। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह के अंदर मरम्मती कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। चैनपुर जलापूर्ति योजना के समीक्षा में पाया गया कि मैकेनिकल कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इंटकवेल की सफाई कार्य बाकी है। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में इंटेक बेल की सफाई कार्य पूर्ण करने को कहा। सूदना जलापूर्ति की समीक्षा में पाया गया कि कुआं की सफाई जरूरी है। अभी नदी में पानी होने के कारण कुआं की सफाई करने में परेशानी पीएचइडी की ओर से बताया गया। नगर आयुक्त ने पीएचइडी को स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया। कहा कि बगल में एक पुराना कुआं है। बेलवाटीका पंपूकल जलापूर्ति की समीक्षा क्रम में पाया गया कि कांदू मुहल्ला में चढ़ान स्थानों पर पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रहा है। इसका मुख्य कारण पीएचइडी की ओर से बताया कि कुछ लोग मोटर लगा रखे हैं। इस कारण चढ़ान पर पानी नहीं चढ़ पा रहा है। नगर आयुक्त ने छापामारी अभियान चलाकर वैसे मोटरों को जब्त करने का निर्देश दिया है। मौके पर सहायक नगर आयुक्त शैलेश कुमार, पीएचइडी के कनीय अभियंता रणवीर सिंह, निगम के साहयक अभियंता अमित श्रीवास्तव, छोटे लाल गुप्ता, संजय कुमार, वार्ड पार्षद धीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।