Move to Jagran APP

भारत बंद का समर्थन करेंगे सभी विपक्षी दल

बंद के पूर्व संध्या पर 26 सितंबर को निकलेगा मशाल जुलूस 29 सितंबर का विशाल धरना कार्यक्रम का

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 07:33 PM (IST)
भारत बंद का समर्थन करेंगे सभी विपक्षी दल
भारत बंद का समर्थन करेंगे सभी विपक्षी दल

बंद के पूर्व संध्या पर 26 सितंबर को निकलेगा मशाल जुलूस

loksabha election banner

29 सितंबर का विशाल धरना कार्यक्रम का होगा आयोजन फोटो 23 डालपी 13

कैप्शन: संवाददाताओं को जानकारी देते विभिन्न राजनीतिक दल के नेतागण

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : संयुक्त किसान मोर्चा 27 सितंबर को आहूत भारत बंद का जिले के कई राजनीति दल समर्थन करेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस, झामुमो व अन्य दलों की आयोजित बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनोद तिवारी व संचालन भाकपा माले के रामनरेश सिंह ने किया। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को आहुत भारत बंद के पूर्ण समर्थन करते हुए बंदी की पूर्व संध्या पर 26 सितंबर को शाम छह बजे मशाल जुलूस निकालने का भी निर्णय लिया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा व राजद जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद ने कहा कि बंद को सफल बनाने को लेकर आम-अवाम का सहित सभी का समर्थन लिया जाये। इसके लिए सभी दलों के कार्यकर्ता हाट-बाजार, चौक-चौराहे पर निकलकर लोगों से भारत बंद में उनका समर्थन मांगेंगे। बैठक में 29 सितंबर को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय में सभी केंद्र में विपक्षी दलों का संयुक्त विशाल धरना आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में भाकपा नेता सूर्यकांत सिंह, सचिव रुचिर तिवारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, सुधीर कुमार चौबे, सुरेश ठाकुर, राजकुमार पासवान, शमीम अहमद राइन, विद्या सिंह चेरो, सच्चिदानंद मिश्रा, सागर दास, सत्येंद्र सिंह, ईश्वरी प्रसाद सिंह, अजय साहू, जितेंद्र कमलापुरी, राजेश चौरसिया, दयाशंकर तिवारी, रिजवान खान, भिखारी राम, सोनू सिद्धीकी, देवबंद मांझी, राजद के जिला उपाध्यक्ष विनोद पासवान, शंभूनाथ सिंह, नंदकिशोर मिश्रा, कमलेश यादव, सिराजुद्दीन अंसारी, सिद्धनाथ प्रसाद आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.