विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डालटनगंज-सोननगर रेल मार्ग पर 130 किमी की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें

By JagranEdited By:
Published: Fri, 24 Sep 2021 07:28 PM (IST)

लीड जागरण विशेष तेजी से चल रहा है पुराने रेल लाइन को बदलने का काम तीसरी लाइन पर भी काम जा

डालटनगंज-सोननगर रेल मार्ग पर 130 किमी की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें
डालटनगंज-सोननगर रेल मार्ग पर 130 किमी की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें

लीड

जागरण विशेष

तेजी से चल रहा है पुराने रेल लाइन को बदलने का काम, तीसरी लाइन पर भी काम जारी केतन आनंद

, मेदिनीनगर (पलामू) : बिहार के सोननगर से झारखंड के बरकाकाना तक 291 किलोमीटर की तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य भले ही अभी शुरूआती दौर में है, बावजूद इस ट्रैक पर 130 किलोमीटर की गति से ट्रेनों को दौड़ाने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके लिए पुराने ट्रेक को बदलकर नए मजबूत ट्रैक बिछाने का काम आरंभ कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में इस रेल मार्ग पर अधिकतम गति सीमा 110 किलोमीटर निर्धारित है। वहीं, बरवाडीह से बरकाकाना तक यह गति घटकर एक सौ किलोमीटर पहुंच जाती है। जंगली जीवों को बचाने के लिए कई चिन्हित स्थानों पर तो विशेष काउशन लगाया जाता रहा है। रेलवे अधिकारियों की माने तो अगले वर्ष के मध्य तक गढ़वा रोड से राजहरा तक 20 किलोमीटर तक तीसरी रेलवे का ट्रायल आरंभ हो जाएगा। मालूम हो कि रेलवे द्वारा शुरूआती कार्य के दौरान सोननगर से बरवाडीह तक आने वाली अधिकांश बाधाओं को दूर कर दिया गया है। लेकिन बरवाडीह से बरकाकाना की ओर वन संरक्षित क्षेत्र का मसला अभी सुलझाया नहीं है। बावजूद इसके प्रथम चरण का कार्य पूरा हो जाने से रेलवे ट्रैक पर अतिरिक्त बोझ कम होगा। इससे इस रेलमार्ग से चलने वाली ट्रेनों का ससमय परिचालन संभव हो सकेगा। बाक्स: तीसरे लाइन पर पर दोनों ओर चलेंगी ट्रेनें बरकाकाना- सोननगर रेल मार्ग पर तीसरा रेल लाइन को सिर्फ मालगाडियों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। शेष दो रेल पटरियों पर पहले की तरह मेल, एक्सप्रेस या सवारी ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा। यातायात निरीक्षक एके सिन्हा ने बताया कि तीसरी लाइन पूरी तरह से रिवर्सलेवल होगा। मतलब कि इस ट्रैक से अप व डाउन दोनों ओर से मालगागाड़ियों का परिचालन किया जा सकेगा। इससे दो अन्य ट्रैकों पर मालगाड़ियों के नहीं चलने से अनावश्यक तौर पर ट्रेनों को खड़ा नहीं कर सुचारू परिचालन कराया जा सकेगा।

वहीं दूसरी ओर स्टेशनों की लंबाई बढ़ाने का काम भी जारी है। डालटनगंज-गढ़वा रोड रेल मार्ग के तोलरा स्टेशन की लबाई को बढ़ा कर 15 सौ मीटर कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।