कुएं से मां-बेटी का शव बरामद, हत्या का मामला दर्ज
सिर्फ पलामू में लीड दूसरे जगह नहीं महिला के पिता ने लगाया हत्या का आरोप पति व देवर को ब
सिर्फ
पलामू में लीड दूसरे जगह नहीं महिला के पिता ने लगाया हत्या का आरोप, पति व देवर को बनाया आरोपी जांच शुरू
फोटो: 26 डीजीजे एम 08 व 09
कैप्शन : मां-बेटी का शव मिलने के बाद जुटे ग्रामीण व पसरा सन्नाटा
संवाद सूत्र, छतरपुर (पलामू): थाना क्षेत्र की चराई पंचायत के बभंडी गांव में सोमवार को एक कुएं से मां-बेटी का शव बरामद किया गया। छतरपुर थाना पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर एक तीन वर्षीया मासूम बच्ची व उसकी 28 वर्षीय मां का शव कुएं से बरामद किया है। मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
महिला का पति बीरेंद्र यादव ने बताया कि रविवार की रात उसे पत्नी चंचला देवी के साथ घरेलू विवाद हुआ था। इसके बाद खाना खा कर वे सभी सो गए थे। चंचला जिद्दी स्वभाव की थी। इस कारण घर में अक्सर विवाद होता था। रविवार की रात हुए विवाद के बाद उसने दिखा देने की धमकी दी थी। सोमवार की सुबह वे जगे तो उनकी तीन वर्षीय छोटी बेटी पिकी व पत्नी चंचला घर मे नहीं दिखी। उन्होंने सात वर्षीया पुत्री प्रियंका के साथ दोनों की खोजबीन शुरू की। इसी बीच गांव के कई लोगों ने घर से 200 फीट दूर दोनों का शव कुएं में पाया गया। इधर, मौत की खबर सुनकर मृतका के पिता बिहार के गया जिला अंतर्गत आमबर डूमरिया गांव निवासी युगेश्वर यादव बभंडी गांव पहुंचे। बताया कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है। चंचला का पति व भाई अक्सर ही पुत्र नहीं होने के कारण उसके साथ मारपीट करते थे। साथ ही पैसों की मांग करते थे। इन्हीं लोगों ने मिलकर उनकी पुत्री की हत्या की है। उन्होंने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने संबंधित मामला छतरपुर थाना में दर्ज कराया है।
बाक्स:
मां-बेटी की मौत मामले की जांच की जा रही है। महिला व बच्ची के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या संबंधित दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
शेखर कुमार, थाना प्रभारी,छतरपुर पलामू।