कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
बाटम पथरा में हुई मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित संगठन सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई च
बाटम
पथरा में हुई मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित, संगठन सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
फोटो 22 डालपी 13
कैप्शन: मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते कार्यक्रम प्रभारी
संवाद सूत्र, चैनपुर (पलामू) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित कर संकल्पित भाव से कार्य कर रहे रहे हैं। बातें भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य सह उन कार्यक्रम प्रभारी जय दुबे ने कही। वे गुरुवार को नरसिंहपुर पथरा पंचायत सचिवालय सभागार में आयोजित पथरा मंडल कार्य समिति की पहली बैठक में बोल रहे थे। कहा कि राष्ट्रवादी विचारों से ओतप्रोत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के कार्यकाल में गरीब शोषित व पीड़ितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। किसान मोर्चा के प्रदेश समन्वयक सदस्य भीष्म चौरसिया ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत का मस्तक उंचा हुआ है। ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सह जिप सदस्य संटू चौरसिया, युवा मोर्चा के जिला मंत्री विवेक सिंह, सांसद समन्वयक प्रतिनिधि आनंद सिंह व मुखिया अशेष सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश ने आत्मगौरव प्राप्त किया है। मौके पर पूर्व जिप सदस्य रामलव चौरसिया, जुगल किशोर सिंह, प्रेमलाल चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सिकंदर चौधरी ने की। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ की गई। संचालन मंडल उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राघवेंद्र तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी व्यास राम चौरसिया ने किया। बैठक में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र चौरसिया, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजू गुप्ता, मंडल महामंत्री सूरज पांडेय, मनोज चौधरी, मनीष आदि मौजूद थे।