Move to Jagran APP

भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो लोग गंभीर

लेस्लीगंज थाने के सिवरी गांव में हुई मारपीट की घटना जांच में जुटी पुलिस कमलेश यादव और फ

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 05:05 PM (IST)
भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो लोग गंभीर

लेस्लीगंज थाने के सिवरी गांव में हुई मारपीट की घटना, जांच में जुटी पुलिस

loksabha election banner

कमलेश यादव और फुलहर यादव की पत्नी मंजू देवी गंभीर

संवाद सूत्र, नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू): लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सिवरी गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के एकता गांव निवासी यूगेश्वर यादव के 28 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव व फुलहर यादव की पत्नी मंजू देवी घायल हो गईं। दूसरे पक्ष के सिवरी गांव निवासी 60 वर्षीय भोला यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्ष अपने-अपने शिकायत को लेकर लेस्लीगंज थाना पहुंचे। यहां गंभीर रूप से घायल कमलेश यादव व भोला यादव को इलाज के लिए नीलांबर पीतांबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दोनों के माथे में काफी चोट आई है। जानकारी के अनुसार एकता गांव निवासी यूगेश्वर यादव के नानी का सिवरी गांव में लगभग 2 एकड़ जमीन है। इस पर सिवरी गांव के भोला यादव अपना दवा करते हैं। भोला यादव जमीन की जुताई करा रहे थे। इसे रोकने के लिए यूगेश्वर यादव व उसके परिवार वाले शुक्रवार की सुबह सिवरी गांव पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और दोनों तरफ से लाठी डंडा से जमकर मारपीट हुई। इसमें उक्त दो लोगों का माथा फटा है। अन्य कई लोगों को अंदरूनी चोटें आई है। मामले पर थाना के एएसआई एस बारला ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच दोनों ओर से मारपीट हुई है। एक पक्ष का आवेदन मिला है। दूसरे पक्ष का अभी इलाज चल रहा है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.