विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीनगर में सोन नदी पर पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त

By JagranEdited By:
Published: Wed, 23 Jun 2021 06:05 PM (IST)

आसपास का लीड- काम के लिए निविदा प्रकाशित 24 माह में पूरा करना है निर्माण कार्य पुल नि

श्रीनगर में सोन नदी पर पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त
श्रीनगर में सोन नदी पर पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त

आसपास का लीड-

काम के लिए निविदा प्रकाशित, 24 माह में पूरा करना है निर्माण कार्य

पुल निर्माण से 80 किमी गढ़वा से सासाराम की दूरी हो जाएगी कम

फोटो 23 डालपी 14

कैप्शन: पलामू सांसद विष्णुदयाल राम संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू): बिहार के पढुका व झारखंड के गढ़वा स्थित श्रीनगर को जोड़नेवाले सोन नदी पुल के निर्माण की निविदा प्रकाशित कर दी गई है। इस पुल के निर्माण में 196.12 करोड़ का खर्च होंगे। इसे 24 महीने में तैयार कर लिया जाना है। यह जानकारी पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने बुधवार को दी है। बताया कि इस पुल के निर्माण से गढ़वा से सासाराम की दूरी लगभग 80 किलोमीटर कम हो जाएगी। वहीं, गढ़वा से इलाज व अन्य कार्यों के लिए बनारस जानेवालों को भी सहुलियत होगी। सांसद

ने कहा कि इस पुल का निर्माण मेरी प्राथमिकताओं में से एक थी। चुनाव के दौरान क्षेत्र भ्रमण के क्रम में कांडी, हरिहरपुर, मझिआंव एवं गढ़वा के लोगों की हमेशा यह मांग रहती थी। निर्माण को लेकर कई बार प्रधानमंत्री से लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इस मामले को लोकसभा में शून्यकाल नियम 377 के अंतर्गत भी उठाया था। पुल के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा यह थी कि दोनों राज्यों का जुड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग से नहीं था। पुल निर्माण व सड़क निर्माण सीआरआईएफ (सेंट्रल रोड इंटर कनेक्टिविटी फंड) से कराने का निर्णय लिया गया है। अब बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ ,उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश जैसे पांच राज्यों में आवागमन सुगम हो जाएगा। साथ ही पूरा इलाका बिजनेस कोरिडोर के रूप में विकसित होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।