एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत जोगिया सोहडी गांव से भाकपा माओवादी का 1 लाख का इनामी नक्सली लखराज भुईयां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने रविवार की रात उक्त गांव मे छापेमारी कर उसे धर दबोचा। उसने 2005 में लेस्लीगंज थाना अंतर्गत बथनाही पहाड़ पर पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर हमला किया था। उसने 2006 में मेदनीनगर सदर थाना अंतर्गत झावर गांव में गोविंद प्रसाद सिंह के घर पर उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में शामिल था।
उग्रवादियों ने गोविंद के घर में घुसकर फायरिंग की थी। साथ ही तोड़फोड़ की थी। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने झाबर में पुलिस पिकेट की स्थापना की थी।
इस मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इसे पकड़ा गया। छापेमारी दल में अपर पुलिस अधीक्षक, लेस्लीगंज थाना प्रभारी, सैप के जवान शामिल थे।