मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात की मौत
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादगंज रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 07:29 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 07:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादगंज रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। मेदिनीनगर के जेलहाता रेलवे लाइन पोल संख्या 286/32 के पास यह घटना हुई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जा में ले लिया। इसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। बाद में इस अज्ञात शव का अंत्यपरीक्षण कराया गया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें