Move to Jagran APP

संघर्ष की बदौलत हासिल होगी मंजिल : शैलेश

मेदिनीनगर : मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। संघर्ष की बदौलत हरेक व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 11:05 PM (IST)
संघर्ष की बदौलत हासिल होगी मंजिल : शैलेश
संघर्ष की बदौलत हासिल होगी मंजिल : शैलेश

मेदिनीनगर : मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। संघर्ष की बदौलत हरेक व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है। पलामू के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। बेहतर ढंग से प्रतिभा को तराशा जाए तो यहां के युवा देशस्तर पर जिला का मान बढ़ाएंगे।

loksabha election banner

उक्त बातें पलामू के जिला खेल पदाधिकारी शैलेश कुमार ¨सह ने कहीं। वे बुधवार को स्थानीय जिला स्कूल के मैदान में ओलंपिक मशाल रिले दौड़ को संबोधित कर रहे थे। पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के बैनर तले ओलंपिक मशाल रिले दौड़ का आयोजन हुआ था। अतिथियों ने मशाल जलाकर रिले को रवाना किया। अविनाश देव ने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी एक स्टार के रूप में उभर सकते हैं। यह मशाल जिला स्कूल से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल चौक होते हुए साहित्य समाज चौक के समीप ब्राह्मण विद्यालय परिसर में लातेहार जिला को सौंप दिया गया। इससे पहले पलामू जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया। सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने आयोजित मशाल रिले संबंधित मामले पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। समारोह का संचालन कोषाध्यक्ष कमलानंद दूबे ने किया। प्रतियोगिता में पलामू के एथलेटिक्स, कबड्डी, साइकि¨लग, चेस, योगा आदि के 25 खिलाड़ी रांची में 10 से 13 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान पलामू के 28 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मौके पर पलामू जिला खोखो संघ के अध्यक्ष अजात शत्रु प्रसाद सिन्हा, बुशु संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रसाद, फुटबॉल संघ अध्यक्ष अशफाक अहमद, सचिव महेश तिवारी, शिक्षक नेता अर¨वद ¨सह, नरेश ¨सह, एथलेटिक्स संघ के सुशील तिवारी, प्रदीप मेहता, मिथिलेश प्रसाद के अलावा पलामू के विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.