जुमलेबाजों की पार्टी है भाजपा : कांग्रेस
सतबरवा : जुमलेबाजों की पार्टी भाजपा हैं। विकास के नाम पर भोले-भाले जनता को मूर्ख बनाने का कार्य कर रही है। उक्त बातें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने सतबरवा मेला टांड़ में गुरुवार को नुक्कड़ सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। कहा कि आज भाजपा जिस बड़े योजनाओं को निर्माण कराकर अपना पीठ थपथपा रही है यह कांग्रेस के सरकार में स्वीकृत हो चुका था। अगर विकास करना ही था तो नए स्किम को ला कर जनता के सामने कार्य करती। कहा कि योजनाओं में लूट-खसोट जारी है। पंचायत कार्यक्रम पदाधिकारी अजय दुबे ने कहा कि जो पंचायत चुनाव जीत कर वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद तक के लोगों से सरकार ने पेंशन फॉर्म भरवाने के लिये कहा।
सतबरवा : जुमलेबाजों की पार्टी भाजपा हैं। विकास के नाम पर भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है।
उक्त बातें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने सतबरवा मेलाटांड़ में आयोजित नुक्कड़ सभा में कहीं। कहा कि आज भाजपा जिन बड़ी योजनाओं का निर्माण कराकर अपनी पीठ थपथपा रही है ये कांग्रेस सरकार में स्वीकृत हो चुकी थीं। अगर विकास करना ही था तो नई स्किम को ला कर जनता के सामने कार्य करती। कहा कि योजनाओं में लूट-खसोट जारी है। पंचायत कार्यक्रम पदाधिकारी अजय दुबे ने कहा कि जो पंचायत चुनाव जीत कर वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद तक के लोगों से सरकार ने पेंशन फॉर्म भरवाने के लिए कहा। साथ ही प्रखंड मुख्यालय पर कैंप लगाकर हजारों हजार गरीब जनता बुजुर्गों से पेंशन फॉर्म लिया गया पर आज तक पेंशन स्वीकृत नहीं हुई। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान सिद्दीकी, ओबीसी के जिलाध्यक्ष निरंजन यादव, हैदर अली, प्रखंड अध्यक्ष रमजान खां ने भी नुक्कड सभा को संबोधित किया। मौके पर नवलकिशोर पाठक, शाहनवाज खां, गणेश साव, मेराज खान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।