Move to Jagran APP

दीये की रोशनी से जगमगा उठा लेस्लीगंज

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में लोगों ने अपने अपने घरों में दीप जलाए। जिससे प्रखंड क्षेत्र दीए की रोशनी से जगमगा उठा। दीपावली को लेकर प्रखंड मुख्यालय के काली मंदिर एवं महावीर मंदिर में लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 05:19 PM (IST)
दीये की रोशनी से जगमगा उठा लेस्लीगंज
दीये की रोशनी से जगमगा उठा लेस्लीगंज

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में लोगों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाए। इससे प्रखंड क्षेत्र दीए की रोशनी से जगमगा उठा। दीपावली को लेकर प्रखंड मुख्यालय के काली मंदिर एवं महावीर मंदिर में लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया। यहां सामूहिक रुप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पूजा में भाग ली। पूजा को लेकर काली मंदिर में विशेष साज-सज्जा की व्यवस्था की गई थी। इधर प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर छोटे-छोटे बच्चों ने भी दीपावली को लेकर काफी उल्लास देखा गया। कई घरों में बच्चियां रंगोली बनाते हुए नजर आए। रात्रि में बच्चों ने अपने अपने घरों में घरौंदा की पूजा की। इधर प्रखंड मुख्यालय में  व्यवसायियों ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठान में दीपावली को लेकर धूमधाम के साथ लक्ष्मी पूजा की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.