पार्टी के संगठन को बूथ व टोला स्तर पर करें मजबूत : कमलेश
हुसैनाबाद : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री कमलेश कुमार ¨सह गुरुवार को हैदरनगर प्रखंड के बिलासपुर पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।
हुसैनाबाद : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री कमलेश कुमार ¨सह गुरुवार को हैदरनगर प्रखंड के बिलासपुर पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं से कमलेश कुमार ¨सह ने कहा कि पंचायत स्तर के कार्यकर्ता बूथ स्तर व टोला स्तर पर पार्टी का संगठन मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टोला से दस दस युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र व युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में बैठक के बाद प्रखंडस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के उपरांत बिलासपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण व किसान पूर्व मंत्री कमलेश कुमार ¨सह से मिले। उन्होंने मंगल धारा डैम से निकलने वाली पईन के टूट जाने की बात कही। इससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पूर्व मंत्री ने इस मामले को लेकर लघु ¨सचाई विभाग के अभियंताओं से मिलकर समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में अनुमंडल अध्यक्ष वसीम अहमद, प्रवक्ता गुड्डू ¨सह, श्याम बिहारी मेहता, मंदीप राम, युवा नेता नीतेश ¨सह, भोला ¨सह, राजकुमार ठाकुर, विजय राजवंशी, प्रमोद पासवान, कालिया जी, सुनील यादव,अशोक ¨सह, नन्हक बैठा, अजय ¨सह, दशरथ ¨सह, उदित कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।