Move to Jagran APP

राज्य में थम गया है विकास : त्रिपाठी

मेदिनीनगर : भाजपा सरकार के कार्यकाल में सूबे के विकास का पहिया थम गया है। यूपीए के शासनकाल में कराए

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 10:01 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 10:01 PM (IST)
राज्य में थम गया है विकास : त्रिपाठी
राज्य में थम गया है विकास : त्रिपाठी

मेदिनीनगर : भाजपा सरकार के कार्यकाल में सूबे के विकास का पहिया थम गया है। यूपीए के शासनकाल में कराए गए कार्यों का उद्घाटन किया जा रहा है। उससे एक कदम आगे सरकार ने कोई काम नहीं किया है।

loksabha election banner

उक्त बातें सूबे के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहौं। वे मंगलवार को मेदिनीनगर महानगर नवनिर्माण यात्रा की शुरुआत करने के पूर्व ¨सगरा खूर्द वार्ड नंबर एक में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर महानगर के विकास के लिए अपने 4-5 माह के मंत्रित्वकाल में कई योजनाओं को जमीन पर उतारा है। दुख इस बात का है कि उनकी योजनाओं का केवल भाजपा के विधायक, सांसद व मुख्यमंत्री ने उदघाटन किया है। कहा कि ¨रग रोड के लिए कोयल नदी पर दो-दो पुल के अलावे सड़क के साथ-साथ ¨सगरा खूर्द में रेलवे लाईन के ऊपर ओवरब्रिज पास कराया था। मुख्यमंत्री इसके सारी राशि को कंवर्ट कर जमशेदपुर के विकास कार्यों में लगा दिया। ¨सगरा के बजराहा में कोयल नदी पर पुल निर्माण हो जाने के बाद भी एप्रोच पथ का निर्माण नहीं कराया गया। निधि उसी समय आवंटित करा दी गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यहां के विधायक-सांसद क्या कर रहे हैं। कहा कि विधायक नहीं रहने के बावजूद वे नगर निगम का विकास कराएंगे। ¨सगरा खूर्द समेत सभी 35 वार्ड का ब्लू¨प्रट तैयार कर लिया है। ¨सगरा से भुसही तक कोयल नदी में गार्डवाल बनाकर मिट्टी कटाव को रोकने, रेवेन्यू सेक्रेट्री से मिलकर ¨सगरा खूर्द में कैंप लगवाकर मोटेशन से लेकर सारे अधूरे कार्यों को पूरा कराएंगे। ¨सगरा कला में रोड के साथ नाली का निर्माण होगा। जलापूíत के लिए शीघ्र कार्य को शुरू कराएंगे। मौके पर उमेश पासवान, उमेश शुक्ला, देवान शुक्ला, गोपाल राम, शंभू नाथ शुक्ला, नवीन शुक्ला, सुमंत शुक्ला, अंतु शुक्ला, धनंजय शुक्ला, दिलीप शुक्ला, तुलसी शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला समेत बड़ी संख्या में वार्ड नंबर एक के लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.