रेहला में निकला मुहर्रम का पहलाम जुलूस
विश्रामपुर : शनिवार को रेहला में मुहर्रम का विशाल जुलूस निकला। जुलूस में शामिल डंडिला कलाएगोदरमा व घोरडीहा का ताजिया आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विश्रामपुर : शनिवार को रेहला में मुहर्रम का विशाल जुलूस निकला। जुलूस में शामिल डंडिला कला,गोदरमा व घोरडीहा का ताजिया आकर्षण का केंद्र बना रहा। कुड़ी,कमता, गोदरमा,घोरडीहा, डंडिला कला,गुरहा, सबौना, भोलाटाडी, कमता सहित कई गांवो के ताजिया व सिपर का मिलान रेहला शुक्रबाजार में हुआ। जुलूस में शामिल लोग इस्लाम ¨जदा होता है हर कर्बला के बाद का नारा लगा रहे थे। इसके अलावा या हुसैन या अली के नारों से रेहला गूंज रहा था। मुहर्रम का जलूस डंडिला कला चौक से शुरू होकर बी मोड़, रेहला महावीर चौक,रेहला थान चौक होते हुए शुक्रबाजार पहुंचा। यहां युवाओं ने अपना कला का जादू बिखेरा। शुक्रबाजार परिसर में ही पगड़ी-पोशी का कार्यक्रम भी हुआ। जुलूस के सफल संचालन में मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदर मुख्तार अंसारी नायब सदर सुहैल अख्तर,मनउवर खान,एमामूल हक गुड्डू, पार्षद नजमुद्दीन नूरी,फरीद खान, गुलाम नबी अंसारी, नयाजुद्दीन अंसारी ने अहम योगदान दिया। जुलूस में कई राजनीतिक दल के लोग भी शामिल हुए। जुलूस में पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व विस प्रत्याशी अजय दुबे, राजद नेता धीरेंद्र ¨सह पप्पू, प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला,गढ़वा जिला पार्षद फिरोज खान,विश्रामपुर जिप सदस्य विजय रविदास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र दीक्षित,कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज शुक्ला,पार्षद दिनेश शुक्ला,अजय कुमार रवि,आलोक शुक्ला,विजय कुमार रवि, मणिभूषण पांडेय,अल्ताफ हुसैन,डॉ अकबर, तौहीद आलम खान,रविन्द्र शुक्ला सहित कई लोग शामिल हुए।