अन्याय को खत्म करने को हजरत इमाम हुसैन ने दी कुर्बानी : विधायक
लेस्लीगंज : लेस्लीगंज में शुक्रवार की देर शाम मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के द्वारा सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
लेस्लीगंज मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का सम्मान सह पुरस्कार समारोह
फोटो 22 डालपी 30
कैप्शन : ताजिया कमेटी के लोगों को सम्मानित करते विधायक देवेंद्र कुमार ¨सह, संवाद सूत्र,
लेस्लीगंज : लेस्लीगंज में शुक्रवार की देर शाम मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधायक देवेंद्र कुमार ¨सह मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर इफ्तेखार खान ने पगड़ी, तलवार व शाल देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक देवेंद्र ने कहा कि मुहर्रम अन्याय पर न्याय की जीत के लिए दी गई कुर्बानी के रूप में मनाया जाता है। हजरत इमाम हुसैन आलीमुकाम ने अन्याय खत्म करने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ कुर्बानी दी। इससे हमें प्रेरणा मिलती है कि सच्चाई के लिए हमेशा लड़ने का काम किया जाए। मौके पर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी ने लेस्लीगंज मुखिया धर्मेंद्र प्रसाद, कोट खास मुखिया संतोष मिश्रा, कुंदरी मुखिया जितेंद्र शुक्ला, थाना प्रभारी वीरेन ¨मज, कांग्रेस नेता तारकेश्वर पासवान, मंदीप तिवारी, पंसस नागेश्वर राम, सुरेंद्र शुक्ला, दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष सुमित सिन्हा, इराकिया कमेटी, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी, लश्कर-ए-हुसैन कमिटी, ढेला, पतरा, कठौंधा, डबरा, गोपालगंज, मुरुवार, कुंदरी व पूर्णाडीह मुहर्रम कमेटी सहित अन्य कई गणमान्य को पगड़ी देकर सम्मानित की।