पं. दीनदयाल के विचार प्रेरणास्रोत
नावाबाजार प्रखंड के विश्रामपुर मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, नावाबाजार : प्रखंड के विश्रामपुर मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नावाबाजार मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की। इसकी शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के जन्मदाता रहे हैं। उनके ही मार्गदर्शन व दिशा निर्देश के कारण आज देश में भाजपा को संपूर्ण जनादेश प्राप्त है। उनकी साहस और वीरता के कारण पार्टी को नई ऊर्जा प्राप्त हुई है। आज की युवा पीढ़ी ने भारत के संपूर्ण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को केंद्र से राज्य तक जनादेश देकर विकास करने का अवसर दिया है। मौके पर चिटू पांडेय, अश्विनी पांडेय, पंकज तिवारी, ललिता देवी, राजकुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, जोगेंद्र बैठा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।