विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पलामू में 'निर्भया' जैसा कांड, पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर 7 टांके; पूरे शरीर पर जख्म कह रहे दरिंदगी की कहानी

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Sun, 21 May 2023 10:31 AM (IST)Updated: Sun, 21 May 2023 10:34 AM (IST)

Jharkhand Crime पलामू की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में जिंदगी मौत से जंग लड़ रही है। उसकी हालत गंभीर है। उसकी छाती पीठ और पेट पर जख्म के गहरे निशान हैं। वहीं पांच आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पलामू में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
पलामू में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू)। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। पीड़िता की हालत गंभीर है। आरोपियों ने वहशीपन की हदें पार कर दी हैं। पीड़िता का प्राइवेट पार्ट फट गया है।

पीड़िता का मेदिनी राय मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (एमआरएमसीएच) में उसका इलाज चल रहा है। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट फट गया है। इलाज के दौरान सात टांके लगाए गए हैं।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के दौरान उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट की गवाही उसकी छाती, पीठ और पेट पर जख्म के गहरे निशान दे रहे हैं। दूसरी तरफ इस मामले में पांच आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

बता दें कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक किशोरी से गुरुवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छह युवकों ने दलित किशोरी को उसके घर से अगवा कर खेत में ले गए। इसके बाद दुष्कर्म किया।

किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी दिनेश कुमार ठाकुर को पकड़कर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाला कर दिया। पांच आरोपी अब भी फरार हैं। पीड़िता की मां ने छह युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पांच डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज

पीड़िता का एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में इलाज चल रहा है। किशोरी के प्राइवेट पार्ट में जख्म गंभीर है। इलाज के लिए डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। जिसमें डा. आरके रंजन, डा. विजेता सिंह, डा. जयंत घोष, डा. आशीष और एक अन्य शामिल हैं।

ब्लीडिंग के कारण किशोरी का हालत गंभीर

डॉक्टरों के अनुसार, काफी ब्लीडिंग होने से किशोरी की स्थिति गंभीर है। हुसैनाबाद के एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।