पलामू में छात्रा से दुष्कर्म, वीडियाे बनाकर किया वायरल
झारखंड के पलामू में मैट्रिक की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 05:41 PM (IST)
पलामू, जेएनएन। छात्रा से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना झारखंड के पलामू की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, लेस्लीगंज थाना व सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की मैट्रिक की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित छात्रा ने लेस्लीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में सेहरा गांव निवासी रफीक मियां के पुत्र शमशाद अंसारी व सतबरवा निवासी कुदुस मियां के पुत्र दानिश अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना 23 जुलाई की है, मगर मामला थाना में मंगलवार को दर्ज कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें