झारखंड में पांच लाख का इनामी उग्रवादी कमांडर कौशल गिरफ्तार
उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के कमांडर कौशल कुशवाहा उर्फ कौशल महतो उर्फ विजय महतो को गिरफ्तार किया गया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 23 Apr 2018 10:16 AM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 12:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर। झारखंड की पलामू पुलिस ने शनिवार को विश्रामपुर सहित कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के कमांडर कौशल कुशवाहा उर्फ कौशल महतो उर्फ विजय महतो को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए उग्रवादी पर राज्य सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने बताया कि पकड़ा गया उग्रवादी कमांडर कौशल नावा बाजार थाने के रबदा का निवासी है। उसके कंडा घाटी क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिली थी।
इस पर एसपी (अभियान) अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी टीम बनाकर अभियान शुरू किया। इस बीच, पुलिस टीम को कंडा घाटी के पास एक होटल में उग्रवादी कौशल के होने की पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें