रघुवर सरकार को हटाने को कांग्रेस ने छेड़ी मुहिम: पाठक
हुसैनाबाद पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैष रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने पलामू जिला के सभी विधानसभा के प्रखंडों में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी।
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने पलामू जिला के सभी विधानसभा के प्रखंडों में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। रविवार को हुसैनाबाद विधानसभा के हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ हैदरनगर ब्लॉक रोड में विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडेय ने की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जोनल को-ऑर्डिनेटर भीम कुमार उपस्थित थे। मौके पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पाठक ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा वाहियात मुद्दा उठाकर चुनाव में आती है। कांग्रेस पार्टी जनता के अहम मुद्दे के साथ चुनाव में जाएगी। बेरोजगारी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल, सिचाई की समस्या समेत महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार आदि को चुनाव मुद्दा बनाएंगे। रघुवर सरकार को राज्य से हटाने के लिए कांग्रेस ने मुहिम छेड़ दी है। 14 अक्टूबर को पांकी विधानसभा के सभी प्रखंडों की समीक्षा बैठक की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से जिला के वरीय उपाध्यक्ष कुश कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नदीम खान, संतोष चौबे, अमित पांडे, कौशल कुमार, धर्मदेव पासवान, जगदीश राम, फिरोज अहमद सिद्दीकी, महताब आलम, मोहम्मद शमीम, तपेश्वर प्रसाद सहित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।