पंचायत कमेटी व सदस्यता अभियान की रिपोर्ट पांच तक तलब
झामुमो ने बनाई लोस व विस चुनाव लड़ने की रणनीति शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन
मेदिनीनगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संदेशों को शहर से गांव तक के घर-घर में पहुंचाना है। पंचायत स्तर पर कमेटी सशक्त होनी चाहिए। पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कही। वे झामुमो पलामू की आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का संचालन जिला सचिव मनव्वर जमां खां ने किया। इससे पहले कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही नगर निगम के उप महापौर के पूर्व प्रत्याशी परमेंदर कुमार के पिता के निधन पर भी शोक सभा हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं हुईं। इसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर विचार विमर्श हुआ। सदस्यता अभियान के अलावा प्रखंड और पंचायत कमेटी के विस्तार की भी समीक्षा की गई। सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिवों को हिदायत दी गई है कि वे पांच मार्च के भीतर पचांयत कमेटी, बूथ कमेटी व सदस्यता अभियान की रिपोर्ट जिला कार्यालय में समर्पित करें। मौके पर अभिमन्यु ¨सह, राजमुनी मेहता, देवेंद्र तिवारी, राकेश पासवान, नेहाल असगर, संजीव कुमार तिवारी, कौसर आरा, संजय प्रसाद, रंजन कुमार, कमलेश पाठक, अर¨वद ¨सह, अशोक कुमार ¨सह, असगर अली, सतीश कुमा र¨सह, असफर रब्बानी, कमाल खां, नीरज कुमार, नवीन सिन्हा, गणेश भुईंया, कृष्णा गुप्ता, रंजीत ¨सह, सलीम अहमद, ¨पटू चंद्रवंशी, राहुल दुबे, विनोद विश्वकर्मा, अजय राणा, विशुन साव, जुमन शाह, महेश यादव, प्रमोद भारती आदि उपस्थित थे।