मीडिया संवाद में विकास योजनाओं की दी गई जानकारी
हुसैनाबाद : मोहम्मदगंज प्रखण्ड सभागार में गुरुवार को प्रथम मीडिया संवाद का आयोजन किया गया।जिसमें बीडीओ सह सीओ प्रदीप कुमार दास ने प्रखण्ड में संचालित विकास योजना के सतग साथ जनोपयोगी योजनाओ के बारे में जानकारी दिया।
हुसैनाबाद : मोहम्मदगंज प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रथम मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। इसमें बीडीओ सह सीओ प्रदीप कुमार दास ने प्रखंड में संचालित विकास योजना के साथ जनोपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बीडीओ ने पीएम आवास की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछे जाने पर बताया कि प्रखंड को 1494 आवास निर्माण का लक्ष्य है, जिसमे 967 आवास का निर्माण पूर्ण हो गया है। जबकि 527 आवास का निर्माण ठप है,जिसे पूरा करने का कार्य प्रगति पर है। मनरेगाकर्मियों की हड़ताल के कारण मनरेगा कार्य पूर्णत: बंद है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 5 लोगों को कुम्भ मेला में भेजा जाएगा। बीडीओ ने अन्य योजना से संबंधित प्रश्न के जवाब में बताया कि सरकार द्वारा जारी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार रुपये उनके खाते में कृषि कार्य के लिए दिए जाएंगे। इनमें ग्रामस्तर पर रैयत समन्वय समिति का भी गठन किया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि मीडिया संवाद में सभी विभागों को सूचित किया जाएगा कि अगली संवाद बैठक में उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर बीएओ अमरेश ठाकुर, प्रभारी एजीएम देवेंद्र शुक्ला, प्रखंड सहायक संजीव कुमार, मनोज कुमार, जेई धर्मेंद्र यादव, पंचायत सेवक पृथ्वीनाथ ¨सह, मिथलेश ¨सह, अर¨बद दुबे सहित परखंडकर्मी, अंचलकर्मी उपस्थित थे।