Move to Jagran APP

मैथिली भाषा के प्रसार की जरूरत : आयुक्त

मेदिनीनगर: विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का शुभारंभ, पलामू के कमीश्नर, डीआईजी अन्य गणमान्य ने संयुक्त रूप से किया दीप प्रज्वलन, मेदिनीनगर: विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का शुभारंभ, पलामू के कमीश्नर, डीआईजी अन्य गणमान्य ने संयुक्त रूप से किया दीप प्रज्वलन,

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 08:03 PM (IST)
मैथिली भाषा के प्रसार की जरूरत : आयुक्त

मेदनीनगर,पलामू: मैथिली भाषा के प्रसार की जरूरत है। मैथिली भाषी लोग अपने घर से इसकी शुरुआत करें। चाहे वे जहां कहीं भी रहें अपनी संस्कृति को नहीं छोड़ें। उक्त बातें पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार झा ने कही। वे रविवार की रात स्थानीय दीनदयाल स्मृति नगर भवन में आयोजित विद्यापति स्मृति पर्व के उदघाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यापति स्मृति पर्व समारोह हर एक वर्ष मनाया जाना चाहिए। इसकी अपनी जगह होनी चाहिए। अपना मंच होना चाहिए। आयुक्त ने कहा कि जनगणना में मैथिली भाषी भाषा के कॉलम में अपनी भाषा मैथिली को जरूर दर्ज कराएं। कहा कि रांची में मैथिली कई कार्यक्रम करा कर अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। यह काम पलामू में भी होना चाहिए। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाका रशुभेंदु शांडिल्य, शालिनी श्रीवास्तव व इंद्राणी शांडिल्य ने संयुक्त रूप से गोस्वामी गीत जय जय भैरवी असुर भयावनि गीत गाकर किया। इस अवसर पर समारोह के संचालक ब्रज कुमार झा ने सभी विशिष्ट अतिथियों व मुख्य अतिथि के सिर पर ताज पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि आयुक्त मनोज कुमार झा,पलामू के डीआईजी विपुल शुक्ला,सीएस डा कलानंद मिश्र, सेवानिवृत आरडीडीएच डा आरपी सिन्हा,डा मीरा झा, प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डा अरूण शुक्ला,वन सरंक्षक मनीष अर¨वद आदि अतिथियों ने दीप प्रज्वलित विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का उदघाटन किया। साथ साथ ही कवि कोकिल विद्यापति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम संचालित है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.