Move to Jagran APP

खेल में भी ढूंढ सकते हैं भविष्य

हार-जीत खेल की होती है, व्यक्ति की नहीं, उपायुक्त जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, उमड़ी भीड़ फोटो : 14 डालपी 06, 07, 0

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:59 PM (IST)
खेल में भी ढूंढ सकते हैं भविष्य
खेल में भी ढूंढ सकते हैं भविष्य

मेदिनीनगर : खेल के क्षेत्र में भी भविष्य ढूंढा जा सकता है। इस क्षेत्र में भविष्य बनाने की काफी संभावनाएं है। इसमें लगन अनुशासन जरूरी है। जिले में आउटडोर या इनडोर स्टेडियम का होना जरूरी है। साधन व संसाधन होने पर बेहतरी की अपेक्षा की जा सकती है।

loksabha election banner

उक्त बातें पलामू के आयुक्त मनोज कुमार झा ने कही। वे शुक्रवार को स्थानीय जिला स्कूल के मैदान में एसजीएफआइ खेल कैलेंडर 2018-19 के तहत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस बीच आयुक्त मनोज कुमार झा और पलामू के उपायुक्त डा शांतनु कुमार अग्रहरि ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का आगाज किया। उपायुक्त डा अग्रहरि ने कहा कि खेल में हार-जीत खेल की होती है, व्यक्ति की नहीं। जीत से हौसला बढ़ता है। हालांकि पराजित होने वाली टीम को भी निराश नहीं होकर आगे बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी शैलेस कुमार ¨सह व संचालन कमलानंद दुबे ने किया। इसमें अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 बालक व बालिका प्रतिभागियों ने भाग लिया। बताया गया कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मौके पर एसडीओ एनके गुप्ता, संजय त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद ¨सह, संत मरियम स्कूल के निदेशक अविनाश देव एवं सुनील तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आठ सौ मीटर दौड़ अंडर 17 व अंडर 19 बालक व बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गई थी। इसी तरह लंबी कूद, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाल प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.