Move to Jagran APP

होलिका दहन के दौरान सामूडीह में मारपीट

हुसैनाबाद थाना के सामुडीह गांव में होलिका दहन के दौरान हुई विवाद मे दोनों पक्ष से थाना में मामला दर्ज किया गया है। सामुडीह गांव निवासी विमला देवी ने आवेदन देकर कहा है कि मेरी बेटी सामुडीह देवी मंदिर की ओर गई थी। जहां होलिका दहन हो रहा था। होलिका दहन के दौरान युवकों द्वारा पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी को देखने मेरी बेटी चली गई। जहां गांव के ही लवकुष यादव ने मेरी बेटी का बांह पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 07:10 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 06:21 AM (IST)
होलिका दहन के दौरान सामूडीह में मारपीट

संवादसूत्र, हुसैनाबाद: हुसैनाबाद थाना के सामूडीह गांव में होलिका दहन के दौरान हुए विवाद में दो पक्ष थाना पहुंचे। दोनों पक्ष ने मामला दर्ज कराया। सामूडीह गांव निवासी विमला देवी ने थाने में आवेदन दिया है। इस में कहा है कि उनकी बेटी सामूडीह देवी मंदिर की ओर गई थी। वहां होलिका दहन हो रहा था। होलिका दहन के दौरान युवकों ने पटाखे फोड़ रहे थे। इसी को देखने उनकी बेटी चली गई। वहां गांव के ही लवकुश यादव ने उनकी बेटी का बांह पकड़ लिया। उसका विरोध करने पर उसके परिजनों ने जमकर हम दोनों की पिटाई कर दी। इससे वे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गईं। विमला ने लवकुश यादव, नागदेव यादव, वेंकेटेश यादव, विकास यादव, गंगा यादव, सतेंद्र यादव, रंजीत यादव, बब्लू यादव, चरितर यादव, हरेंद्र यादव को आरोपित बनाया है। विमला ने आवेदन में यह भी कहा है कि गांव के कई लोग नहीं रहते तो ये लोग उन्हें जान से मार देते। उन्होंने यह भी कहा कि केस नहीं करने का दबाव वे लोग दे रहे हैं। इधर कृष्णा यादव ने भी विमला देवी सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कराया है। कृष्णा ने आवेदन में कहा है कि मारपीट के दौरान नागदेव यादव, वेंकेटेस यादव, लवकुश यादव भी गंभीर रुप से घायल हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद ने बताया कि दोनों ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। करीमनडीह गांव में गर्भवर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला उजागर

loksabha election banner

हुसैनाबाद: हैदरनगर थाना के करीमनडीह गांव में एक महिला के साथ असलील हरक्कत करने का मामला प्रकाष में आया है। इस संबंध में पीड़िता महिला ने बताया कि उसके घर में गांव के ही रामप्रसाद राम का पुत्र विक्रम कुमार घुस गया। जिसे हल्ला करने पर भी वह जबरजस्ती का प्रयास किया। तत्काल इसकी सूचना हैदरनगर थाना को दी गई। त्वरित कार्रवाई करते हुये थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद दल-बल घटना स्थल पर पहुंचकर विक्रम कुमार को गिरफतार कर लिया है। जिसे जेल भेजा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला चार माह की गर्भवती है। जिसका मेडिकल जांच के साथ-साथ अल्ट्रा सांउड कराया गया। उन्होंने कहा कि महिला का षादी एक वर्श पूर्व हुआ है। उन्होंने कहा कि दरिदगी का षिकार महिला को उचित न्याय अवष्य मिलेगा। उन्होंने विक्रम कुमार से भी पूछ-ताछ की। जिसमें अभियुक्त ने अपने जुर्म को स्वीकार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.