सर्वेक्षण टीम ने लिया सुखाड़ का जायजा
सगालीम: पलामू के उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरी के निर्देश पर सर्वेक्षण टीम तरहसी प्रखंड के विभिन्न गांव में धान की फसल का आंकलन करने पहुंची।
सगालीम : पलामू के उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर सर्वेक्षण टीम तरहसी प्रखंड के विभिन्न गांव में धान की फसल का आंकलन करने पहुंची। प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन आशीष लकड़ा के नेतृत्व में टीम ने प्रखंड के कई गांव का दौरा किया। इस दौरान टीम ने धान के खेत में जाकर फसल का आंकलन किया। सर्वेक्षण टीम को किसानों ने बताया कि बारिश के अभाव में धान की फसल सूख गई है। किसानों ने जिस उम्मीद से खेती की थी उसे बारिश नहीं होकर पानी फिर दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अब पलामू के उपायुक्त के निर्देश के बाद उन्होंने प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर धान की फसल का जायजा लिया। इस दौरान पाया गया कि बारिश के अभाव में धान की फसल खेत में ही सूख गई है। धान के फसल से धान की बालियां पानी के अभाव में नहीं निकल सकी। बताया कि रिपोर्ट जिला कार्यालय में सौंपा जाएगा। सरकार फसल बीमा का लाभ किसानों को दिलाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। गौरतलब हो कि बारिश के अभाव में जिले के कई प्रखंड में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है । तरहसी प्रखंड में बारिश के अभाव में सुखाड़ जैसी स्थिति बन गई है।