बर्ड फ्लू के प्रति सतर्कता को मुर्गा-मुर्गियों के ब्लड सैंपल किया संग्रह
हुसैनाबाद : पड़ोसी राज्यो में बर्ड फ्लू रोग के फैलने से इस क्षेत्र में इसके संक्रमण के प्रति सतर्कता व रोकथाम के लिये भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ विद्यासागर ने पुराना भट्टी रोड में मुर्गे मुर्गियों की दुकान से उनके ब्लड सिरम के अलावा मुँह व मलद्वार के स्वाब का नमूना संग्रह किया।उन्होंने बताया कि जिला पशुपालन पदाधिकारी के आदेश के आलोक में यह अभियान शुरू किया गया है।
हुसैनाबाद : झारखंड व पड़ोसी राज्यों में बर्ड फ्लू रोग के फैलने से इस क्षेत्र में इसके संक्रमण के प्रति सतर्कता व रोकथाम के लिये भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ. विद्यासागर ने पुराना भट्टी रोड में मुर्गे- मुर्गियों की दुकान पहुंचे। मुर्गा-मुर्गियों का ब्लड सिरम के अलावा मुंह व मलद्वार के स्वाब का नमूना संग्रह किया। उन्होंने बताया कि जिला पशुपालन पदाधिकारी के आदेश के आलोक में यह अभियान शुरू किया गया है। सैंपल की जांच कर बर्ड फ्लू रोग का पता लगाने के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान कांके रांची को भेजा गया है। जांच में बर्ड फ्लू रोग का पता चलने पर इसकी रोकथाम के उपाय व उपचार किए जाएंगे। साथ ही इस जांच में रोग की पुष्टि हो जाने पर इस संबंध में विधिवत सूचना सार्वजनिक की जाएगी। जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं होगी इस रोग से खतरा के प्रति परेशान होने की जरूरत नहीं है।