Move to Jagran APP

केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल : अन्नपूर्णा

मेदिनीनगर : केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार का पूरा सिस्टम फेल हो चुका है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 11:07 PM (IST)
केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल : अन्नपूर्णा

मेदिनीनगर : केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार का पूरा सिस्टम फेल हो चुका है। किसान, मजदूर, पारा शिक्षक व कर्मचारी परेशान हैं। युवा वर्ग व मजदूर पलायन को विवश हैं।

loksabha election banner

उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहीं। वे मंगलवार को स्थानीय परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राजद की लालू संदेश यात्रा पलामू प्रमंडल से शुरू हुई है। यह प्रमंडल राजद का गढ़ है। उन्होंने कहा कि राजद पलामू, चतरा व कोडरमा लोकसभा सीट से अपना दावा पेश करेगा। झारखंड में महा गठबंधन ही चुनाव लड़ेगा। कहा कि पॉस मशीन से गरीब जनता को राशन नहीं मिल पा रहा है। कोई शिकायत सुनने वाला नहीं। भाजपा के सांसद-विधायक तानाशाह बने हुए हैं। केंद्र की सरकार संवैधानिक संस्थानों को कब्जे में कर रखा है। सरकार इसका गलत इस्तेमाल कर रही है। इसका परिणाम है कि बंगाल की मुख्यमंत्री व जनता को सड़क पर उतरना पड़ा। पूछे जाने पर कहा कि अभी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन की रणनीति बनेगी। बाद में विधानसभा चुनाव को ले गठबंधन तय होगा। कहा कि मिल-बैठकर सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा। मौके पर पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुईंया, घूरन राम, जोरवर राम, पूर्व विधायक जनार्धन पासवान, राजद जिलाध्यक्ष शंकर यादव, धनंजय पासवान, सैयद समी अहमद, इश्तेयाक अहमद देहाती, विजय रविदास, डा मनोज कुमार,महावीर ¨सह चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

-- राजद का लालू संदेश यात्रा पहुंचा पांडू

ृपांडू : स्थानीय कल्याण उच्च विद्यालय मैदान में मंगलवार को राजद की लालू संदेशयात्रा पहुंची। इसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा यादव व संचालन जिलाध्यक्ष शंकर यादव ने किया। मौके पर अनपूर्णा देवी ने कार्यकर्ता व जनता को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के संदेश से अवगत कराया। आज देश की न्यायायिक प्रणाली व निष्पक्ष एजेंसी सीबीआइ की निष्पक्षता संदेह के घेरे में आ चुकी है। देश के संविधान व लोक तंत्र की रक्षा के लिए लोगों को आगे आना होगा। चुनाव का समय नजदीक आने पर सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण व किसानों के खाते में पैसे देने का लॉलीपोप दिखाया गया है। संदेश यात्रा कार्यक्रम को पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुइयां, चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, वरिष्ठ राजद नेता हीराराम तूफानी, युवा राजद नेता धनंजय पासवान, सैयद समी अहमद आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.