Move to Jagran APP

ºीस्त राजा की जय, ºीस्त राजा अमर रहे..

ºीस्त राजा पर्व पर निकली शोभायात्रा,बड़ी संख्या में मसीही धर्मावलंबी हुए शामिल। बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी हुए शामिल

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 04:58 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 04:58 PM (IST)
ºीस्त राजा की जय, ºीस्त राजा अमर रहे..

मेदिनीनगर : ºीस्त राजा की जय, ºीस्त हमारा राजा है, ºीस्त राजा अमर रहे आदि नारों के साथ रविवार को शहर में राजा ºीस्त की शोभायात्रा निकली गई। इसमें शामिल श्रद्धालु मांदर की थाप पर भजन व गीत गाते चल रहे थे। गीत-संगीत के साथ निकली शोभा यात्रा में शहर व आसपास के काफी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। जुलूस की अगुवाई फादर विजय टोप्पो व फादर जार्ज मोनोपाली ने किया। मिस्सा पूजा के बाद स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरजाघर से दोपहर करीब 12.30 बजे शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें यूनियन चर्च,विरसा नगर शाहपुर चर्च आदि से निकली शोभायात्रा आकर मिली। इसके बाद पूरा जुलूस स्थानीय कोपरेटिव बैंक मोड़, कचहरी चौक, छहमुहान, जिला स्कूल चौक, सदीक मोड़, गुरूद्वारा चौक होते पुन: वापस शांति की महारानी गिरजा घर पहुंचा। इसमें फादर जार्ज मोनोपोली , फादर विजय, फादर जान बाखला, फादर प्रभू रंजन मसीह आदि शामिल थे। शोभा यात्रा में एक सजे वाहन में सक्रामेंट रखा गया था। साथ में चर्च के पुरोहित इसे पकड़कर चल रहे थे। शोभायात्रा में पैदल चलती हुई परी बनी बच्चियां फूल छिड़कते चल रही थीं। ºीस्त राजा पर्व और शोभायात्रा के मद्देनजर हर स्तर पर बेहतर तैयारी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ºीस्त राजा के भजन और गीत गाते व जयकारे लगाते चल रहे थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सरीन टोप्पो, सचिव प्रताप तिर्की, इमिल ¨मज,जोएल लकड़ा आदि पूरे रास्ते में जुलूस का निर्देशन करते रहे। प्रभु यीशु ने दिया प्रेम व शांति का संदेश: फादर विजय मेदिनीनगर: ºीस्त राजा पर्व के मौके पर रविवार को स्टेशन रोड स्थित कैथोलिक चर्च में आयोजित आराधना सभा में पल्ली पुरोहित फादर विजय टोप्पो ने कहा कि हम सभी ईसा मसीह के अनुयायी है। प्रभु यीशु ºीस्त राजा धरती व स्वर्ग के राजा हैं। उन्होंने प्रेम शांति व इंसानियत का संदेश दिया है। इसे आत्मसात करना और आगे बढ़ाना है। हम उनके आदर्शों पर चलते हैं व उनके शिक्षा व आदेशों का पालन करते हैं। इस पर्व के माध्यम से हम घोषणा करते हैं कि प्रभु यीशू ºीस्त स्वर्ग व पृथ्वी का राजा है। प्रार्थना सभा में ºीस्त राजा से शारीरिक कष्टों को दूर करने, शांति व प्रेम भर देने की प्रार्थना की गई। साथ ही घर परिवार समाज व देश में एकता व भाईचारा बने रहने की कामना की गई। मौके पर परंपरानुसार भगवान यीशु ºीस्त को संसार के राजा बनने की घोषणा की गई। मैं तुम्हें विश्राम दूंगा मेदिनीनगर : ºीस्त राजा पर्व के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा में लोग साथ में बैनर लेकर चल रहे थे। इस पर बाईबिल के पवित्र वचन लिखे थे। इसमें थके मांदे व बोझ से दबे हुए लोगों तुम सभी मेरे पास आओ में तुम्हें विश्राम दूंगा,ºीस्त राजा है हमारा प्रभु आदि वचन शामिल थे। लोग कह रहे थे तेरी महिला प्रभू मैं गाउंगा तेरी महिमा। पहाड़ों की नदियों संग गाउंगा-झरनों संग गाउंगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.