Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: मुद्दा : चार दशकों से हो रहा कनहर डैम के निर्माण का इंतजार

Lok Sabha Polls 2019. चार दशक से गढ़वा जिले के मुख्य चुनावी मुददों में कनहर डैम का निर्माण शामिल रहा है। बावजूद इसके अभी तक कनहर डैम या बराज का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 05:24 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: मुद्दा : चार दशकों से हो रहा कनहर डैम के निर्माण का इंतजार
Lok Sabha Polls 2019: मुद्दा : चार दशकों से हो रहा कनहर डैम के निर्माण का इंतजार

गढ़वा, संदीप केसरी शौर्य। चार दशक से गढ़वा जिले के मुख्य चुनावी मुददों में कनहर डैम का निर्माण शामिल रहा है। बावजूद इसके अभी तक कनहर डैम या बराज का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। हर चुनाव में कनहर का मामला पक्ष एवं विपक्षी नेता उठाते रहे हैं। इस मुददे को लेकर एक दूसरे को घेरने का प्रयास किया जाता है। बावजूद गढ़वा जिला के लोगों का कनहर नदी पर डैम बनने का सपना पूरा नहीं हो सका।

loksabha election banner

कनहर के मुददे ने कई नेताओं के लिए सीढ़ी का काम किया। कनहर की सीढ़ी पर चढ़कर कई लोग सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने में भी कामयाब हुए। इसके बाद भी कनहर डैम का निर्माण नहीं हो सका। नेताओं की धोखाधड़ी का यह सबसे बड़ा उदाहरण है कि कनहर नदी पर डैम बनाने का आंदोलन गढ़वा जिले से शुरू हुआ।

इसके पहले उत्तरप्रदेश ने इस नदी पर बांध बना लिया। छत्तीसगढ़ ने भी नदी पर एनिकट के रूप में छोटा बांध बना लिया गया है। इस मामले में झारखंड पिछड़ गया है। वैसे बराज का निर्माण चिनियां के समीप होना है। इसका लाभ जिले के कई क्षेत्रों के किसानों को होगा।

वर्षों से कनहर के नाम पर सिर्फ राजनीति होती रही है। मगर भाजपा सरकार ने कनहर बराज निर्माण को गंभीरता से लिया है। इस दिशा में सार्थक पहल किए गए हैं। बराज निर्माण को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो सकेगा। -मोहन सिंह चेरो, भाजपा नेता।

कनहर के नाम पर सिर्फ आम लोगों को धोखा दिया जा रहा है। यदि इस दिशा में काम होता तो अभी तक कनहर डैम का निर्माण हो चुका होता। -परेश तिवारी, झामुमो नेता।

भाजपा सरकार ने कनहर बराज निर्माण को गंभीरता से लिया है। सांसद विष्णुदयाल के प्रयास से कनहर बराज निर्माण को स्वीकृति दिलाई गई है। इसका डीपीआर भी बनकर तैयार है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा तथा लोगों का सपना पूरा हो सकेगा। -संजय ठाकुर, भाजपा नेता।

अभी तक लोग कनहर को सत्ता की सीढ़ी समझकर कर काम करते रहें हैं। वर्षों से जनता की मांग कनहर परियोजना रही है। बावजूद इसका निर्माण नहीं हो पाना जनता के साथ धोखा है। इसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी। -वीरेंद्र साव, बसपा नेता।

कनहर परियोजना का निर्माण गढ़वा जिले के महत्वपूर्ण मांगों में शामिल है। डैम या बराज निर्माण से किसानों को इसका लाभ मिलेगा। किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सकेगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू होना चाहिए। -कृष्णा यादव

कनहर बराज निर्माण परियोजना किसानों के हित में है। सरकार को जल्द से जल्द इसका निर्माण शुरू कराना चाहिए ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। -ब्रजेश तिवारी 

कनहर डैम निर्माण की मांग वर्षों से उठती रही है। यह जिले के लिए लाभकारी योजना है। इसके निर्माण से क्षेत्र में खुशहाली आ सकेगी। सरकार इस दिशा में जल्द पहल करे। -अनिल विश्वकर्मा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.