Move to Jagran APP

मौत के बाद भी याद किए जाने वाले होते हैं महान : नामधारी

पलामू में स्वर्गीय राम वल्लभ तिवारी की जयंती मनाई गई। जिन्हें लोग मृत्यु के बाद भी याद रखते हैं निश्चित रूप से वह व्यक्ति महान होते हैं। स्व रामा बल्लभ तिवारी उन्हीं में से एक थे। उक्त बातें झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने कही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 06:12 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:12 PM (IST)
मौत के बाद भी याद किए जाने वाले होते हैं महान : नामधारी
मौत के बाद भी याद किए जाने वाले होते हैं महान : नामधारी

संवाद सूत्र, लेस्लीगंज, पलामू : जिन्हें लोग मरने के बाद भी याद रखते हैं निश्चित रूप से वह व्यक्ति महान होते हैं। स्व. रामा बल्लभ तिवारी उन्हीं में से एक थे। उक्त बातें झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष व चतरा के पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी ने कही। वे बुधवार को लेस्लीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के संस्थापक सर पूर्व प्रधानाध्यापक स्व रमा बल्लभ तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन पेंशनर समाज के लेस्लीगंज प्रखंड इकाई ने किया था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व तिवारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर नामधारी ने कहा कि सही शिक्षक किसी भी बड़े पद से मुकाबला कर सकता है। शिक्षा देना एक दैविक कार्य है। स्व रामा बल्लभ तिवारी उन्हीं शिक्षकों में से एक थे। उन्होंने कहा कि स्मृति मनुष्य को जीवन देती है। परिवार यदि सक्षम है तो उनकी याद में कुछ न कुछ होनी चाहिए। इससे पूर्व प्रो. एससी मिश्रा ने रहीम का दोहा के साथ कहा कि जब कोई धरती पर आता है तो वह रोता है और लोग हंसते हैं। जन्म के बाद अपने पूरे जीवन में वह व्यक्ति अच्छा काम करता है तो वह हंसते हुए जाता है और लोग रोते हैं। अच्छे कर्म ही व्यक्ति को अनंत काल तक याद रखता है। कार्यक्रम में स्व शिक्षक बल्लभ तिवारी के बड़े पुत्र डॉ. अरविद तिवारी ने अपने पिता की स्मृति में सबसे निर्धन एक छात्र को पूरे वर्ष का शैक्षणिक खर्च उठाने की घोषणा की। साथी ही प्रत्येक वर्ष रामा बल्लभ तिवारी प्रखंड प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की भी घोषणा की। मौके पर, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित पेंशनर समाज के पदाधिकारी एवं लेस्लीगंज उच्च विद्यालय के कई पूर्व शिक्षकों को शॉल एवं तुलसी पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष राजनाथ तिवारी, संचालन संरक्षक अंबिका राम ने किया। कार्यक्रम में पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, जिला सचिव रामधनी पांडेय, रघुनाथ राम, डोमन राम, अनिरुद्ध गिरी, नागेश्वर राम, रघुनाथ राम, गोपाल पाठक, तारकेश्वर पासवान, बजरंगी सोनी, कमेश यादव, स्वर्गीय रामा बल्लभ तिवारी के पुत्र सुशील तिवारी, सतीश तिवारी, अजीत तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.