Move to Jagran APP

गांव-गांव व घर-घर में भाजपा के संदेशों को पहुंचाने का दिलाया संकल्प

मेदिनीनगर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। स्थानीय हाउसिग कालोनी के मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपाइयों का जुटान हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:16 PM (IST)
गांव-गांव व घर-घर में भाजपा के संदेशों को पहुंचाने का दिलाया संकल्प

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पलामू प्रमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। स्थानीय हाउसिग कॉलोनी के मैदान में आयोजित पार्टी के बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपाइयों का जुटान हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय व संचालन पलामू का प्रमंडलीय प्रभारी आदित्य साहू ने किया। नड्डा ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव व घर-घर जाकर पार्टी के विचारों और संदेशों को मजबूती के साथ पहुंचाने का संकल्प दिलाया। नेताओं ने कहा कि विपक्ष झूठ फै लाएगा, लेकिन कार्यकर्ता जन-जन तक केंद्र व राज्य सरकार संचालित योजनाओं को बाताएंगे। योजनाओं से मिलने वाले फायदे गिनाएंगे। अगले चार माह तक इस अभियान से जुड़कर जनसंपर्क में लग जाएं। बूथ स्तर के अध्यक्षों को चार माह तक चैन से नहीं रहना है। हर एक लाभान्वित परिवार को अगर वोट में तब्दील कर लिया जाए तो अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त तय है। झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में 65 पार से अधिक 80 तक सीट हासिल करने का संकल्प दिलाया। इससे पहले डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का आगाज किया गया। मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह, सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्षण गिलुआ, झारखंड के चुनाव प्रभारी ओपी माथुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी,पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, पाटन विधायक राधाकृष्ण किशोर, गढ़वा सत्येंद्र नाथ तिवारी, डालटनगंज आलोक कुमार चौरसिया,मनिका के विधायक हरेकृष्णा सिंह, भाजपा के गढ़वा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी, लातेहार जिलाध्यक्ष अमितनाथ शाहदेव, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, श्यामनारायण दुबे, मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरूणा शंकर, उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिप सदस्य विनोद सिंह, दुर्गा जौहरी, मुकेश निरंजन सिन्हा,धर्मेंद्र उपाध्याय,अमित तिवारी, शिवपूजन पाठक, शिव कुमार मिश्रा, संजय जायसवाल समेत हजारों की संख्या में भाजपा के नेता व बूथ कार्यकर्ता मौजूद थे। बाक्स: विस संयोजकों को दिया गया आई-कार्ड

loksabha election banner

फोटो : 31 डालपी 12

कैप्शन : बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में विस संयोजकों को आईकार्ड उपलब्ध कराते कार्यकारी अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व अन्य।

मेदिनीनगर : स्थानीय हाउसिग कालोनी के मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पलामू प्रमंडल के नौ विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों को आई-कार्ड दिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह, सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्षण गिलुआ, झारखंड के चुनाव प्रभारी ओपी माथुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आदि ने डालटनगंज विस के संयोजक श्यामनारयण दुबे,पांकी के प्रेम सिंह, हुसैनाबाद के रामप्रवेश, छतरपुर-पाटन के धीरेंद्र उपाध्याय, गढ़वा के बालुकुंद सिंह,भवनाथपुर के महादेव समेत कौशल सिंह, अमित सिंह को विधानसभावार बूथ कार्यकर्ताओं का आई-कार्ड सौंप गया। बाक्स..धारा 370 लगाकर जम्मू-कश्मीर को लूटा गया : नड्डा 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा बनी है विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

फोटो : 31 डालपी 13

कैप्शन : जेपी नड्डा

मेदिनीनगर : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि धारा 370 लागू कर जम्मू-कश्मीर को लूटा व चूसा गया है। भाजपा की सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए धारा 370 को धराशाई कर दी। अब वहां विकास की किरण जगेगी। एक नेशन एक कंस्टि़च्यूशन, एक झंडा एक निशान प्रभावी हो गया है। वहां की जनता अब खुले वातावरण में सांस लेगी। कहा कि भाजपा की साफ नीयत,नीति व कार्यक्रम है। देश विकसित होकर रहेगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वंशवाद का खात्मा जरूरी है। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता आगे चलकर प्रधानमंत्री,राष्ट्रीय अध्यक्ष,मुख्यमंत्री तक का पद हासिल कर सकता हे। उन्होंने कहा कि किसान के खाते में 87 हजार करोड़ रूपए भेजा गया है। यह पलामू में मंडल डैम का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवाद का विरोधी है। भाजपा के पक्ष में वातावरण है। 7 करोड़ नए सदस्यों के बदौलत अब 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी बन गई है। सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने 19 लाख 64 हजार पौधे भी लगाए हैं। कार्यकर्ता गली-मुहल्लों के लोगों से संपर्क स्थापित करें। धारा 370, तीन तलाक समेत सरकार की अन्य योजनाओं पर बातचीत करें। बाक्स.. झारखंड से परिवारवाद का खात्मा करें : रघुवर

फोटो : 31 डालपी 14

कैप्शन : रघुवर दास

मेदिनीनगर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की राजनीत से परिवारवाद का खात्मा करना है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जड़ को मजबूत करें। एक-एक घर जाएं और जन-जन से संपर्क स्थापित करें। भाजपा की सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। 57 लाख परिवारों को गोल्डन कार्ड निर्गत किया जा रहा है। गोल्डन कार्ड के सहारे संबंधित परिवार पांच लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। योजनाओं को अगर वोट में बदल दी जाए तो अन्य प्रत्याशियों का जमानत जब्त होना तय है। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। पूरी शिद्दत के साथ चुनावी तैयारियों में जुटें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.