दफ्तरों के चक्कर लगाना खत्म! झारखंड में पेंशन की प्रक्रिया हुई डिजिटल, अब घर बैठे ऑनलाइन देखें आवेदन की स्थिति
झारखंड सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन स्वीकृति प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। अब ई-पेंशन पोर्टल के माध्यम ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन के लिए कार्यालय नहीं जाना होगा।
ई-पेंशन पोर्टल पर डिजिटल हस्ताक्षर से स्वीकृतियां होंगी।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अब पेंशन स्वीकृति के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वित्त विभाग ने पेंशन स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।
एक सितंबर से राज्य में पेंशन संबंधी सभी स्वीकृतियां और निष्पादन ई-पेंशन पोर्टल पर डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से किए जाएंगे। इससे पेंशन मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और कागजी प्रक्रिया से होने वाली देरी कम होगी।
वित्त विभाग की संयुक्त सचिव ज्योति कुमारी झा ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलों के उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी द्वारा ई-पेंशन पोर्टल पर दर्ज विवरण का डीडीओ सत्यापन करेंगे। आवेदन के दौरान छूटे दस्तावेज भी ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे।
डीडीओ पेंशन निर्धारण प्रपत्र और महालेखाकार कार्यालय के लिए नो ड्यूज प्रमाणपत्र तैयार करने की कार्रवाई पोर्टल पर करेंगे। जरूरत पड़ने पर कर्मचारी की ओर से पेंशन प्रपत्र भी तैयार किया जा सकेगा।
कोषागार स्तर पर होगी जांच
ई-पेंशन व्यवस्था में कोषागार पदाधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका तय की गई है। कोषागार स्तर पर विवरणात्मक भूमिका प्रपत्र और नो ड्यूज प्रमाणपत्र की जांच व सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ई-पेंशन प्रपत्र को अंतिम प्रक्रिया के लिए स्वीकार किया जाएगा। आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।
पेंशन स्वीकृति प्राधिकार दस्तावेजों का सत्यापन कर पेंशन संबंधी अनुरोध महालेखाकार कार्यालय को भेजेंगे। महालेखाकार कार्यालय ई-पेंशन प्रपत्र डाउनलोड कर उसकी जांच करेगा। पेंशन भुगतान आदेश जारी होने के बाद ई-पीपीओ पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विभाग ने डीडीओ और पेंशन स्वीकृति प्राधिकार के लिए जे-कुबेर पर डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र के पंजीकरण, पेंशन प्रपत्र व एक्सएमएल के ऑनलाइन प्रसंस्करण तथा डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया भी उपलब्ध कराई है।
यह भी पढ़ें- झारखंड SIR के लिए दस्तावेजों को लेकर न हों परेशान, जाति-आवासीय प्रमाणपत्र जरूरी नहीं; ऐसे पूरी करें प्रक्रिया
यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का ‘तूफानी’ अंदाज! रांची समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
