विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'त्योहारों की खुशियां मातम में बदलना चाहती है कांग्रेस', बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी के आंदोलन पर उठाए सवाल

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:48 AM (IST)

बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर 1 नवंबर के आंदोलन के जरिए देश में अराजकता फैलाने और 1984 जैसे नरसंहार की ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो। जागरण

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. कांग्रेस पर 1984 जैसे नरसंहार की साजिश रचने का आरोप।

  2. सनातनियों के पर्वों पर आंदोलन से अराजकता फैलाने की कोशिश।

  3. भाजपा 4 नवंबर को पलामू में 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा करेगी।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के एक नवंबर के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर देश में अराजकता लाने व नरसंहार करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार को स्थानीय परिसदन में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से कांग्रेस लगातार झूठा नेरेटिव गढ़ रही है। कभी वोट चाेरी तो कभी एसआईआर का भ्रम फैलाया जा रहा है। दरअसल जेब में संविधान लेकर चलने वाली कांग्रेस न तो लोकतंत्र को मानती है ओर न ही संविधान को।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता लाना चाहती है। यही वजह है कि एक नवंबर को आंदोलन ला रही है। 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद एक नवंबर को पूरे देश में सिखों का नरसंहार हुआ था। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में कांग्रेस की इन्हीं नीतियों को बता रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आंदोलन उसी वक्त क्यों होता है जब सनातनियों के बड़े पर्व और त्योहार होते हैं। ईद जैसे मौके पर भी राहुल गांधी का कोई कार्यक्रम नहीं होता है। सनातनियों के पर्व त्योहार में खलल डालने के लिए आंदोलन कर एक तरह से अराजकता लाने की कोशिश की जा रही है ताकि पर्व त्योहार की खुशी मातम में बदल जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगियों की नीयत को बताने के लिए भाजपा ने पूरे देश में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की शुरुआत की है। 4 नवंबर को पलामू में इसको लेकर पदयात्रा भी होगी। उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण, नेहा बोरा सभी लोग कांग्रेस के ही अंग हैं। इनकी मंशा देश में अराजकता लाना हैं।

पूछे जाने पर बताया कि झारखंड में 25 व 26 नवंबर को होने वाले विधानसभा सत्र का एक दिन तो शोक सभा में खत्म हो जाएगी। दूसरे दिन दो से तीन घंटे ही चर्चा होगी। उसमें एमएमडीआर को लेकर भाजपा अपनी बात मजबूती के साथ रखेगी। मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, गढ़वा के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, महापौर अरुणा शंकर, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, प्रभात कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।  

यह भी पढ़ें- झारखंड में गिरिडीह उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, आदिवासी और OBC वोट साधने की बनी रणनीति

यह भी पढ़ें- कल्पना सोरेन ने श्वेता को लगाया गले: भावनाओं और 114 करोड़ की नई सड़कों के सहारे गिरिडीह फतह की तैयारी