Move to Jagran APP

नीतीश मॉडल झारखंड में होगा लागू : जदयू

मेदिनीनगर झारखंड में नीतीश मॉडल लागू करने पर ही झारखंड का विकास होगा। पड़ोसी राज्य बिहार का विकास और काम देश में एक मॉडल के रूप में विकसित है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 07:02 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:33 AM (IST)
नीतीश मॉडल झारखंड में होगा लागू : जदयू

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : झारखंड में नीतीश मॉडल लागू करने पर ही झारखंड का विकास होगा। पड़ोसी राज्य बिहार का विकास और काम देश में एक मॉडल के रूप में विकसित है। उक्त बातें जदयू नेता बिहार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने कही। वे सोमवार को पाटन प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि बिहार में शराबबंदी है।झारखंड में सरकार खुद शराब बेच रही है। झारखंड बनने के 19 वर्ष बाद भी अभी तक पूरा विकास नहीं हुआ है। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश मॉडल की डंका पूरे भारत में बज रहा है। दुर्भाग्य है कि पड़ोसी राज्य झारखंड में अभी तक इस मॉडल को नहीं अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जदयू झारखंड के सभी सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री जदयू नेत्री सुधा चौधरी ने की। प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि कहा कि झारखंड बीमार है। इससे अच्छे डॉक्टर और अच्छी दवा की जरूरत है । यहां की सरकार की सोच अच्छी रहती तो शायद झारखंड बिहार से कई गुना विकसित होता। कहा कि हेमंत सोरेन आदिवासियों को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं।।मौके पर पूर्व विधायक ललन भुइयां ,विधान पार्षद रविदर अरुण सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रहमत उल्लाह अंसारी ,मुश्ताक अहमद, अरविद सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.