Move to Jagran APP

व्यक्ति नहीं विचार थे डॉ. भीमराव अंबेडकर : प्रभा

लेस्लीगंज अंबेदकर विचार मंच लेस्लीगंज के तत्वाधान में लेस्लीगंज मध्य विद्यालय मैदान में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेदकर की 128वीं जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 06:51 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:40 AM (IST)
व्यक्ति नहीं विचार थे डॉ. भीमराव अंबेडकर : प्रभा
व्यक्ति नहीं विचार थे डॉ. भीमराव अंबेडकर : प्रभा

लेस्लीगंज : अंबेडकर विचार मंच लेस्लीगंज के तत्वावधान में लेस्लीगंज मध्य विद्यालय मैदान में रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेदकर की 128 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत  शोभा यात्रा, पुष्पांजलि एवं संविधान के सम्मान में विचार गोष्टी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबेडकर विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद सोनी ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष प्रभा देवी, झामुमो नेता डॉ. शशिभूषण मेहता एवं जिप सदस्य किरण देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। संविधान का निर्माण कर उन्होंने शोषित पीड़ित एवं दबे कुचले  वर्ग को नई दिशा देने का काम किया है। झामुमो नेता डा शशिभूषण मेहता ने कहा कि बाबा साहेब हमेशा गरीब दलित एवं शोषित पीड़ित वर्ग के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। समाज के कमजोर  वर्गों के उत्थान के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की है। सामंती शक्तियां आरक्षण को हटाकर गरीब दलित वर्ग को हक अधिकार से भी वंचित करने की साजिश कर रहे हैं। हमें संगठित होकर हक दिलाने के लिए संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक टीम के राकेश रंजन ने गीत संगीत के माध्यम से बाबा साहेब की महिमा का गुणगान कियाया। कार्यक्रम में जिप सदस्य किरण देवी, रामराज सिंह, कमेश यादव, अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद सोनी, सचिव रमेश कुशवाहा, संरक्षक सरजू राम, राजमुनी व्यास, विश्वनाथ राम, विनोद राम, नागेश्वर राम, संजय पासवान, मिथिलेश पासवान, लाला प्रसाद यादव, मुखिया रजनी सिंह, अरविद राम, निर्मल मेहता समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.